फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was a problem with sewer and drinking water, the road was uprooted, increasing the problems of 1200 families.

Rohtak News: दिक्कत थी सीवर व पेयजल की, उखाड़ दी सड़क, 1200 परिवारों की बढ़ी परेशानी

Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
There was a problem with sewer and drinking water, the road was uprooted, increasing the problems of 1200 families.
12 प्रेम नगर ​स्थित हेफेड रोड क्षेत्र में उखाड़ी हुई सड़क के चलते अपने वाहनों को दूर खड़े कर गए
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले प्रेम नगर स्थित हैफेड रोड के लोगों की दिक्कत सीवर व पेयजल की थी लेकिन नगर निगम की ओर से यहां उस सड़क को ही उखाड़ दिया गया है जिसे लोग ठीक बता रहे हैं। महीने भर पहले उखाड़ी गई करीब 500 मीटर की सड़क से यहां रहने वाले लगभग 1200 परिवारों की परेशानी बढ़ी गई है।
विज्ञापन

सड़क ठीक न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों तक उनके वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोग अपने वाहनों को दूसरी जगह पार्क करने पर मजबूर हैं। इतना ही नहीं, यहां पर 80 दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित है जबकि त्योहारी सीजन में सबको बेहतर कारोबार की उम्मीद होती है। यहां के लोगों का कहना है कि जो सीवर व पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मूल समस्या बनी हुई थी, वह अभी भी बनी हुई है और सड़क उखाड़कर छोड़ने से एक और समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

-----------------------
महीने भर से सड़क उखड़ी हुई है। त्योहार का सीजन है। इन दिनों खरीदारी ज्यादा होनी चाहिए लेकिन यहां तो दुकानदारी प्रभावित हो गई है।
- मनोज कुमार, दुकानदार
-------
सड़क उखाड़ने के बाद अब लोगों की सीवर व पेयजल की समस्या का समाधान पहले किया जाना चाहिए। सड़क निर्माण बाद में होना चाहिए।
- राजवीर, दुकानदार
---
सड़क उखाड़ दी गई है जिसका काम बीच में रुका हुआ है। इससे न तो सड़क की सुविधा मिल रही है और न ही पेयजल व सीवर लाइन का समाधान हुआ है।
- महावीर धीर शास्त्री, नागरिक
--
गली की मुख्य समस्या पेयजल व सीवर लाइन की ही बनी हुई है जिसे समाधान शिविर में भी उठाया गया था। ये समस्याएं ठीक नहीं हुईं, अब सड़क उखाड़कर एक और समस्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवान सिंह, नागरिक
--
करीब एक महीने से सड़क उखाड़ी हुई है। दूषित पेयजल आ रहा है, सीवर लाइन जाम की भी समस्या बनी हुई है।
- पूनम, महिला
---
यहां पर सड़क तो ठीक थी, लेकिन अब नगर निगम ने इसे उखाड़ दिया है। जिससे परेशानियां बढ़ गई हैं।
मधु, गृहिणी
----------------
प्रेम नगर स्थित हैफेड रोड पर पेयजल व सीवर लाइन लीकेज की समस्या है। पहले इन समस्याओं का समाधान होगा, तब नई सड़क बन सकेगी।
- मनजीत, कार्यकारी अभियंता नगर निगम रोहतक

संवाद

12 प्रेम नगर स्थित हेफेड रोड क्षेत्र में उखाड़ी हुई सड़क के चलते अपने वाहनों को दूर खड़े कर गए

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed