फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There should be friendly behavior with common people: Balan

आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार हो : बालन

Thu, 25 Apr 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
There should be friendly behavior with common people: Balan
25jjrp02 झज्जर पुलिस कार्यालय में पुलिस अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन।
झज्जर। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस के उच्च अधिकारियों व जिला के सभी थाना प्रबंधकों तथा चौकी प्रभारी के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन व पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में जिला के वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किसी भी स्थिति में जिला के हालात बिगड़ने नहीं दिए जाएंगे। किसी भी शरारती तत्व को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। आमजन को महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी जान व माल की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांतिपूर्वक कार्य कर रहा है तो उसे रोका नहीं जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त शुभम सिंह, सहायक आयुक्त अनिल कुमार, सहायक आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त धर्मवीर, सहायक आयुक्त अखिल कुमार, सहायक आयुक्त गुलाब सिंह उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed