फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no love room in the railway station and mini secretariat.

Rohtak News: रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय में नहीं है वात्सल्य कक्ष

Sun, 19 Jan 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
There is no love room in the railway station and mini secretariat.
रोहतक बस स्टैंड पर बनाया गया बेबी फीड सेंटर। संवाद
रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय व अन्य स्थानों पर फिलहाल वात्सल्य कक्ष की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, बस स्टैंड परिसर स्थित शिशु देखभाल कक्ष माताओं को राहत पहुंचाने वाला साबित हो रहा है। यहां वे भूख से व्याकुल अपने शिशु को बगैर झिझक दूध पिला सकती हैं। संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया तो यह सच सामने आया।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय परिसर व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अपने शिशु के साथ पहुंचीं महिलाओं से बात की गई। सार्वजनिक स्थल पर अपने बच्चे को दूध पिलाने को लेकर उन्होंने अपनी विवशता साझा की। कहा कि यहां ऐसी जगह नहीं है, जहां बैठकर अपने बच्चे को दूध पिला सकें। हर ओर लोगों की भीड़ है। इस कारण बच्चे को दूध पिलाने में संकोच करना पड़ रहा है, जबकि बस स्टैंड पर मातृशक्ति ने वहां की इस सुविधा को लेकर राहत महसूस की। उन्होंने रोडवेज प्रशासन की इस सौगात को सराहा।
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड पर 8 मार्च 2024 को शिशु देखभाल कक्ष का उद्घाटन किया गया था। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज ने यह अनूठी पहल की थी। यहां बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं, साथ ही पंखे भी लगाए गए हैं। इस सुविधा से डिपो परिसर में महिलाओं को काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed