फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There are 227 less nurses than the sanctioned post on the need of three thousand nurses in PGI

पीजीआई में तीन हजार नर्सों की जरूरत पर स्वीकृत पद से भी 227 कम हैं नर्सें

Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
There are 227 less nurses than the sanctioned post on the need of three thousand nurses in PGI
पीजीआई के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब। - फोटो : RohtakCity
प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई में नर्सिंग स्टाफ (नर्सिंग ऑफिसर), नर्सिंग सिस्टर (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) समेत विभिन्न पदों पर स्टाफ की भारी कमी है। संस्थान में मरीजों की बढ़ती भीड़ के हिसाब से 3000 से ज्यादा नर्सों की जरूरत है, जबकि यहां पहले से स्वीकृत 1392 पदों में से ही 227 पद रिक्त हैं। ऐसे में संस्थान में एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) व आईएनसी (इंडिया नर्सिंग काउंसिल) के नियमानुसार नर्सिंग स्टाफ का अभाव है। फिलहाल संस्थान में स्वीकृत पदों से दोगुना से भी ज्यादा नर्सों को भर्ती किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


Koo App

त्याग एवं समर्पण के साथ नि:स्वार्थ भाव से मानव जाति की सेवा के परम कर्तव्य का निर्वहन कर रहीं समस्त नर्स बहनों को ’अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना महामारी जैसी आपात स्थिति में आप सभी की प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणा है। आप सभी का अभिनंदन!

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 12 May 2022

विज्ञापन


नर्स को किसी अस्पताल की रीढ़ कहा जाता है। चिकित्सक के बाद मरीजों की देखभाल व उसे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। अस्पताल में मरीज को समय पर दवा देना, ड्रिप लगाना, घाव साफ करना, मरीज को संक्रमण से बचाने समेत सभी काम उन्हीं को करने होते हैं। इसके लिए सामान्य वार्ड में प्रत्येक तीन मरीजों की देखभाल के लिए एक नर्स होती है। इसके लिए 35 प्रतिशत लिव रिजर्व रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस वह अवसर है जब हम मानवता की सेवा को सदैव समर्पित नर्स बिरादरी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। कोरोना, प्राकृतिक आपदा, त्रासदी या अन्य किसी भी संकटपूर्ण स्थिति में स्वयं से पहले दूसरों के जीवन की रक्षा तथा आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का उनका संकल्प अभिनंदनीय है। #internationalnursesday

View attached media content

- Om Birla (@ombirlakota) 12 May 2022



आईसीयू में मरीज के लिए एक नर्स एक शिफ्ट के लिए होनी जरूरी है। इस हिसाब से तीन शिफ्टों के लिए तीन व एक नर्स रिजर्व रखना होता है। संस्थान में सामान्य वार्ड, आईसीयू, ट्रामा सेंटर, आपात विभाग, ऑपरेशन थियेटर, सुपर स्पेसिलिटी में नर्सों की जरूरत है। यहां स्टाफ पर काम का अतिरिक्त भार बना हुआ है।

Koo App

Thanking all the nurses for your valuable services. Your service has been and will always be crucial for us, be it before, during or post Covid. On this #Internationalnursesday, I express my gratitude to the hardworking nurses, your impact is beyond words!

View attached media content

- Dr. Sudhakar K (@drsudhakark.official) 12 May 2022




पिछले एक दशक से नहीं है चीफ नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट
पीजीआई में नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पद हैं। इनमें चीफ नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, एसिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, नर्सिंग सिस्टर (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) व स्टाफ नर्स (नर्सिंग ऑफिसर) पद शामिल हैं। इनमें से पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चीफ नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ही नहीं है। डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के भी पांच स्वीकृत पदों पर भी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के तीन में से दो पद रिक्त हैं। एसिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के छह, नर्सिंग सिस्टर के 28 व स्टाफ नर्स के 185 पद रिक्त पड़े हैं। यानी स्वीकृत पदों में से ही बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

Koo App

दिल्ली शिक्षा विभाग ने ’मिशन बुनियाद’ की जरूरत और समर कैंप को देखते हुए कॉन्ट्रैक्चुअल प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर्स का कार्यकाल बढ़ाकर 11 मई से 15 जून 2022 तक कर दिया है। #Delhi #Education #Teachers #DelhiGovt #Delhigram #ContractualTeachers

View attached media content

- Delhi Government (@DelhiGovDigital) 12 May 2022




बगैर नर्सिंग मंजूरी के चल रहे विभाग
पीजीआई में मरीजों का लोड है। यहां मरीजों के हिसाब से नर्सिंग स्टाफ कम है। नियमों के हिसाब से संस्थान में 3000 से अधिक नर्सों की जरूरत है। संस्थान में स्वीकृत पदों में से ही बड़ी संख्या में रिक्त पड़े हैं। यही नहीं, कई विभाग बगैर नर्सिंग मंजूरी के ही चल रहे हैं। इनके लिए स्टाफ की मंजूरी जरूरी है। संस्थान में रिक्त पदों पर स्टाफ की भर्ती के अलावा मरीजों की संख्या के हिसाब से जरूरी पद स्वीकृत किए जाएं। -अशोक कुमार, प्रधान, नर्सिंग एसोसिएशन पीजीआईए।

Koo App

Hearty congratulations to all the nursing workers on the occasion of International Nurses Day. #InternationalNursesDay

View attached media content

- Vinod Sonkar (@bjpvinodsonkar) 12 May 2022



संस्थान में नर्सिंग स्टाफ की कमी है। नियमानुसार करीब चार हजार नर्सें चाहिए। इस संबंध में सरकार को मांग भेजी हुई है। वहां से मंजूरी मिलने पर ही भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौजूदा स्टाफ से बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास जारी है। -डॉ. ईश्वर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed