{"_id":"5deaa8b88ebc3e1bcf3f4d23","slug":"thefted-jewelly-rohtak-news-rtk5311518153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख बनवाने हिमाचल गई थी महिला, देवर ने घर से 19 तोले सोने व 320 ग्राम चांदी के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख बनवाने हिमाचल गई थी महिला, देवर ने घर से 19 तोले सोने व 320 ग्राम चांदी के गहने चुराए
विज्ञापन

- चोरी के बाद गहने लेकर दादरी बुआ के पास पहुंच गया आरोपी, बुआ ने पुलिस को किया सूचित
- पुलिस ने गहने बरामद कर शुक्रवार को अदालत किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिंदरान गांव की महिला हिमाचल में आंख बनवाने गई पीछे से देवर ने दरवाजे और संदूक का लॉक तोड़कर 19 तोले सोने और 320 ग्राम चांदी के गहने चुरा लिए और दादरी अपनी बुआ के घर पहुंच गया। बुआ ने परिजनों और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जिंदराण निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी बाला का बेटा प्रदीप आर्मी में है और धर्मशाला (हिमाचल) में तैनात है। उसकी मौसी 20 अक्तूबर को आंख बनवाने के लिए धर्मशाला गई थी और घर की जिम्मेदारी उसे संभलवाकर गई थी। वह मौसी के मकान की देखरेख भी कर रहा था। वीरवार सुबह आठ बजे मौसी के घर पहुंचा तो घर का ताला और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर में अंदर जाकर देखा तो संदूक का ताला भी टूटा हुआ था। संदूक में रखे जेवरात गायब मिले। शिकायत के अनुसार संदूक के अंदर दो चेन सोने की, एक माथे का टिका, 6 अंगूठी, एक जोड़ी बाले, चार जोड़ी पाजेब चांदी, एक जोड़ी टोप्स, एक गले का हार, एक लोकेट वाली चेन, एक घड़ी समेत अन्य गहने चोरी थे। आरोप लगाया कि शराब के नशे में आरोपी सभी गहने लेकर अपनी बुआ के घर दादरी चला गया था। वहां पहुंचने पर आरोपी की बुआ ने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।