फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft in a house at Rohtak

Rohtak: छिन गई परिवार की खुशियां, 10 जुलाई को थी बेटियों की शादी, आठ दिन पहले चोर ले उड़े गहने और कपड़े

Wed, 02 Jul 2025 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

मंगलवार देर रात चोरों ने मकान की पीछे की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो किलो चांदी, दो तोला सोना, 70 हजार रुपये नकदी, 15 हजार रुपये के कपड़े और एक फर्राटा पंखा चुरा लिया।

विज्ञापन
Theft in a house at Rohtak
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलानौर के वार्ड नंबर 12, निगाना रोड पर एक मकान की दीवार तोड़कर चोरों ने आभूषण, नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। यह वारदात उस परिवार के लिए बड़ा झटका है, जिसने अपनी दो बेटियों की 10 जुलाई को होने वाली शादी के लिए कड़ी मेहनत से सामान और पैसे जुटाए थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये सामान हुआ चोरी 

शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी 10 जुलाई को होनी है। इसके लिए उन्होंने मेहनत से आभूषण, कपड़े और नकदी जुटाई थी। मंगलवार देर रात चोरों ने उनके मकान की पीछे की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो किलो चांदी, दो तोला सोना, 70 हजार रुपये नकदी, 15 हजार रुपये के कपड़े और एक फर्राटा पंखा चुरा लिया। सुबह जब परिवार उठा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि रात को उनका परिवार गली में सो रहा था, और फर्राटा पंखे की आवाज के कारण दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। इस चोरी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान और नकदी चोरी हो गई। अब परिवार शादी की तैयारियों को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई

सुबह घटना की सूचना वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विष्णु को दी गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


मैंने अपनी बेटियों की शादी के लिए कड़ी मेहनत से आभूषण और नकदी जुटाई थी। चोरों ने सब लूट लिया। अब शादी कैसे होगी, यह चिंता सता रही है। -राजेश, शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed