फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft by breaking the lock of the house in Tej Colony

तेज कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 27 Feb 2022 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the house in Tej Colony
रोहतक। शहर की तेज कॉलोनी में चोर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी निवासी सुमित्रा ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने बेटे नरेंद्र के साथ भिवानी चुंगी स्थित भाई के मकान पर गई थी। रात को वहीं रुक गए। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी कमलेश ने फोन करके बताया कि आपके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। साथ ही गेट भी खुला पड़ा है। चोरी की आशंका के चलते वह और उसका लड़का मौके पर पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी, संदूक व बेड के अंदर से 35 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की पुरुष की अंगूठी, एक सोने की महिला की अंगूठी, एक सोने का ओम, 250 ग्राम की चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, 4 चांदी के सिक्के, मकान के कागजात व बैंक की पासबुक ले गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच पड़ताल की। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मकान का ताला तोड़कर चोरी
शहर की बालकनाथ कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की नकदी व जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बालकनाथ कॉलोनी निवासी मोनू ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित जींद गया हुआ था, जबकि उसके पिता प्रकाश सुबह आठ बजे शौरी मार्केट में चले गए। दोपहर करीब दो बजे घर आए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर से 45 हजार रुपये की नकदी, एक सोने का ओम, दो चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का हथफुल, एक माथे का चांदी का टीका, एक चांदी की तागड़ी गायब मिली।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से सीमेंट के 20 कट्टे व सरिया चोरी
शहर के लाढ़ौत रोड पर निर्माणाधीन मकान से चोर सीमेंट के 20 कट्टे व लोहे का सरिया व अन्य सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाढ़ौत रोड निवासी उर्मिला देवी ने दी शिकायत में बताया कि वह गुरुकुल के नजदीक मकान बनवा रही है। शुक्रवार की रात को चोर सीमेंट के 20 कट्टे, 15 हजार की कीमत का सरिया, मिस्त्री का सामान व दो प्लास्टिक के ड्रम चुराकर ले गए। मामले की सूचना सदर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। वह दूसरों के घरों में बर्तन साफ करके एक-एक पैसा जोड़ रही थी, ताकि अपना घर बना सके। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर उसकी भवन निर्माण सामग्री बरामद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed