फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft by breaking the lock of the house in Sector-2

Rohtak News: सेक्टर-2 में घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 10 Jun 2024 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the house in Sector-2
शहर के सेक्टर-2 में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी चोरों और सामान का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी भूप सिंह ने बताया कि पांच जून को वह अपने गांव काहनोर गया हुआ था। अब वापस आया तो देखा कि घर की पहली मंजिल पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इस पर उन्हें चोरी का शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा मिला। सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि घर से गैस सिलेंडर, बिजली तार के 8 बंडल, पानी का मोटर, पानी का मीटर, बिजली फिटिंग का सामान, प्लंबिंग का सामान, लोहे के सरिये व 10 हजार की नकदी गायब मिली। अभी चोरों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed