फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft accused absconds from police custody, arrested after hard work

Rohtak News: चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Theft accused absconds from police custody, arrested after hard work
रोहतक। थाना आईएमटी पुलिस की हिरासत से चोरी का एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी के खिलाफ चोरी के अलावा एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


22 अगस्त को बंसत विहार निवासी सुरेंद्र ने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। रात को गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने निजी कागजात और करीब 12 हजार रुपये चुरा लिए थे। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अर्बन एस्टेट पुलिस ने 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान बलियानी निवासी सूरज के रूप में हुई थी। 25 अगस्त की शाम को उसे लेकर पुलिस सामान व नकदी आदि बरामद कराने के लिए कबीर कॉलोनी की झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची। आरोपी सूरज ने सामान झुग्गी से निकालकर लाने की बात कही। इस दौरान वह झुग्गी में घुसा और फिर काफी देर तक वापस नहीं आया। पुलिस ने झुग्गी के अंदर जाकर देखा तो वहां से आरोपी फरार हो चुका था। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद और पुलिस फोर्स बुलाई और झुग्गी क्षेत्र को घेर लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे झाड़ियों के बीच से पुलिस ने दबोच लिया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के बाद चोरी किया गया कुछ सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


सामान बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। पुलिस को चकमा देकर वह भाग गया। हालांकि कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमजीत कौर, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed