फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth was beaten up in the in-laws' house, snatched cash, took the bike too

ससुराल में युवक को पीटा, नकदी छीनी, बाइक भी ले गए

Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The youth was beaten up in the in-laws' house, snatched cash, took the bike too
रोहतक। भिवानी जिले के गांव बापोड़ा से रोहतक ससुराल में आए युवक को पहले तो सास, ससुर व साले सहित पांच लोगों ने पीटा, इसके बाद नकदी, मोबाइल और बाइक छीन ली। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में लूट व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बापोड़ा निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया की कॉलोनी में शादीशुदा है। 25 अप्रैल को रोहतक स्थित ससुराल आया था। उसी समय कॉलोनी के ही दो युवक आए और बेवजह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने कहा कि गालियां क्यों दे रहे हो, तब उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। तभी उसका साला आ गया। उसने भी मारपीट शुरू कर दी। सास व ससुर भी आए गए। ससुर ने हाथ में लिए डंडे से उसके ऊपर वार किया। सभी उसे लात व घूसों से पीटने लगे। इतना ही नहीं, उसके 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन व बाइक भी छीन ली। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे छुड़वाया। आरोपी बोले, आज तो बच गया, आगे जिंदा नहीं बचेगा। घायल हालत में वह भिवानी के तोशाम स्थित अस्पताल में पहुंचा। मामले की सूचना पाकर पुलिस तोशाम पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल रिपोर्ट ली। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि युवक को आठ जगह चोटें लगी हैं। इसमें सर्जन, आर्थों व ईएनटी एक्सपर्ट की सलाह लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed