{"_id":"6a0786f49ecf34014a01dd7b","slug":"the-young-man-said-that-he-got-hit-by-a-nail-during-a-scuffle-with-his-wife-rohtak-news-c-17-roh1019-856708-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक बोला-पत्नी के साथ हाथापाई में लग गई कील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक बोला-पत्नी के साथ हाथापाई में लग गई कील
Sat, 16 May 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-चार के 29 वर्षीय युवक को घायल हालत में पीजीआई के ट्राॅमा में सेंटर में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि उसे पत्नी ने चाकू मारा है लेकिन लिखित बयान में कहा कि पत्नी से हाथापाई के दौरान उसे कोई कील लग गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस कार्रवाई के नाम पर लौट गई।
थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शुक्रवार रात को 29 साल के युवक को ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि उसे पत्नी ने कमर में चाकू मारा है। पुलिस ट्राॅमा सेंटर पहुंची तो युवक बोला-घरेलू विवाद के चलते पत्नी के साथ हाथापाई हो गई थी। उसी दौरान कोई कील लग गई। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।