{"_id":"67cca1d22bbaedb49c0725f4","slug":"the-thug-committed-online-fraud-using-someone-elses-credit-card-rohtak-news-c-17-roh1019-613803-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ठग ने दूसरे के क्रेडिट कार्ड से की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ठग ने दूसरे के क्रेडिट कार्ड से की ऑनलाइन ठगी
Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
महम। साइबर ठग ने महम के किशनगढ़ के युवक का क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर अमेजन एप से 2 लाख 3 हजार 339 रुपये के तीन मोबाइल फोन झारखंड के पते पर खरीद लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अमेजन एप के नोडल अधिकारी से संपर्क कर डिलीवरी रुकवा दी और राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है।
महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यपाल राव ने बताया कि पीड़ित ने 5 नवंबर को शिकायत दी कि उसके क्रेडिट कार्ड से अचानक 2 लाख 3 हजार 339 रुपये कट गए, जबकि उसने किसी को क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी नहीं दी थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड से झारखंड के पते पर अमेजन एप से दो आईफोन व एक दूसरी कंपनी को फोन खरीदा गया है। तत्काल पुलिस ने अमेजन एप के नोडल अधिकारी से संपर्क किया और डिलीवरी को रुकवाया। जांच पड़ताल के बाद अब ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई है। संवाद