{"_id":"64b196019ee9c667e105de74","slug":"the-then-assistant-registrar-arrested-accused-of-irregularities-rohtak-news-c-17-1-roh1012-200540-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: संशोधित : गड़बड़ी का आरोपी तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: संशोधित : गड़बड़ी का आरोपी तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार
Sat, 15 Jul 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद, अंबाला समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
नोट : खबर में आरोपी का नाम राजकुमार की जगह रामकुमार लिखा गया है।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सहकारिता विभाग से संबंधित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) विंग में तैनात तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार रामकुमार को शुक्रवार को गुरुग्राम की विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद में तैनात था। इस मामले में एसीबी की टीम विंग के सहायक रजिस्ट्रार एवं महाप्रबंधक सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एकीकृत सहकारी विकास परियोजना विभाग किसानों के कल्याण के लिए कार्य करता है। इस विभाग की ओर से चयनित जिलों में कृषि, कृषि आधारित उद्योगों, कुटीर, घरेलू उद्योगों, मत्स्य, डेयरी व पशुधन, कृषि संबंधित क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। मुख्य तौर पर यह विंग केंद्र सरकार की तरफ से आने वाली ग्रांट से किसानों के हितों में विभिन्न योजनाओं के लिए कार्य करती है। पैक्स सोसाइटियों में खाद्य के लिए गोदाम बनाना भी इसी विंग का काम है। वर्ष 2018 से 2022 तक आईसीडीपी विंग के पास केंद्र सरकार से रेवाड़ी जिले के लिए 22 करोड़ की ग्रांट आई थी। अन्नू कौशिक, जोकि अंबाला में सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर उस समय तैनात थीं, उनको रेवाड़ी जिले में आईसीडीपी विंग का महाप्रबंधक बना दिया गया था।
रेवाड़ी सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारीलाल का गृह जिला है। प्रवीण बाॅबी की तरफ से जब आईसीडीपी विंग में गड़बड़झाले के आरोप लगाए गए तो सहकारिता मंत्री ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए थे। सहकारिता मंत्री के लिए भी यह आराेप कम चुनौतीपूर्ण नहीं थे। उनके आदेशों पर जांच हुई तो यह बड़ा गोलमाल सामने आ गया था।