फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Taekwondo team won 6 gold, 1 silver and 2 bronze medals....

Rohtak News: डॉ. देविना की बगिया बनी स्मृतियों और जीवन मूल्यों की जीवंत धरोहर

Sun, 29 Mar 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Taekwondo team won 6 gold, 1 silver and 2 bronze medals....
09-घर की बगिया में पौधों की देखभाल करतीं डॉ. देविना बधवार। संवाद
रोहतक। मॉडल टाउन निवासी डॉ. देविना बधवार के घर में 8 साल पहले बनाई बगिया अब रंग बिरंगे फूलों से महक रही है। उनकी ये बगिया भावनाओं, स्मृतियों और जीवन मूल्यों की एक जीवंत धरोहर है।
विज्ञापन

बगिया की शुरुआत उनके पिता डॉ. मनोज बधवार ने 2018 में की थी और उसी साल उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके हाथों से लगाए गए आंवला, नीम और हरसिंगार के पौधे अब पेड़ बन गए हैं जो आज भी उनकी उपस्थिति का एहसास कराते हैं।
विज्ञापन

बगिया हमें यह सिखाती है कि जीवन में सादगी, प्रकृति और सेवा का संगम ही असली समृद्धि है। बगिया और घर-आंगन में 100 से ज्यादा पौधे हैं। बगिया में लगाए पौधों से वे व्यंजन बनाती हैं। गर्मी में दो बार पौधों में पानी देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिता की प्रेरणा से बढ़ाई हरियाली
पिता की प्रेरणा से उन्होंने भी इस बगिया में हरियाली बढ़ाई। अपराजिता का पौधा लगाया जिसकी चाय न केवल स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि मन को भी शांति देती है। पान के पत्तों से पान शेक और आइसक्रीम बनाना उनके लिए एक नया प्रयोग है। अंजीर के पेड़ से तैयार होने वाली आइसक्रीम, गुलाब से बनने वाला गुलकंद और तुलसी की पत्तियों से बनी चटनी, ये सब हमारी रसोई को प्रकृति से जोड़ते हैं।
-----------
बगिया में बिखरी रंगों की छटा
समाजसेविका डॉ. देविना की बगिया में हरियाली के साथ ही रंग बिरंग फूल भी खिले हुए हैं जिनकी छटा चारों ओर फैल रही है। जीनिया और कॉसमॉस के फूल सहज ही सभी को आकर्षित करते हैं। ताजगी से भरा पुदीना का शरबत बनाकर गर्मी के मौसम को खास बना देता है। मधुकामनी का पौधा अपनी सुगंध से पूरे घर को महकाता है, मानो हर कोना प्रकृति के स्नेह से भर गया हो।

-----
भोजन बनाकर प्रवासी मजदूरों के बच्चों तक पहुंचाती हैं
डॉ. देविना बगिया में उगी इन प्राकृतिक उपजों से भोजन बनाकर जब प्रवासी मजदूरों के जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाती हैं तो यह सिर्फ पेट नहीं बल्कि आत्मा को भी तृप्त करता है। बगिया में लगाए पौधों में वे गोशाला से मंगाई गोबर की खाद का प्रयोग करती हैं। डॉ. देविना के अनुसार कड़ी पत्ता का पौधा रसोई में स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाता है। लेट्यूस की हरी-भरी पत्तियां सलाद और स्वास्थ्य वर्धक व्यंजनों में उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed