फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The story of the Sahibzadas' sacrifice was narrated to the congregation.

Rohtak News: संगत को सुनाई साहिबजादों के बलिदान की गाथा

Wed, 24 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The story of the Sahibzadas' sacrifice was narrated to the congregation.
​29...शिवाजी कालोनी ​स्थिति गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार में मौजूद संगत । स्रोत : संगत - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादाें के बलिदान का समर्पित सफर ए शहादत कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सोमा शाह में महान कीर्तन दरबार लगाया गया। इसमें दूर-दूर से संगत पहुंची।
सेवादार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा बंगला साहिब के सेवादार अवतार सिंह खुराना, शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटियों व संगत के सहयोग से सभी गुरुद्वारों के कीर्तन दरबार सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा सोमा शाह में ज्ञानी जसविंदर सिंह दर्दी (अमृतसर वाले) ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा सुनाई।
विज्ञापन

गुरप्रीत के अनुसार 24 दिसंबर को गुरुद्वारा टिकाना साहिब में भाई गुरप्रीत सिंह (शिमला वाले) कीर्तन करेंगे जबकि 25 दिसंबर को गुरुद्वारा टिकाना साहिब में ही भाई जसविंदर सिंह शहूर (अमृतसर वाले) कीर्तन करने आएंगे। 26 दिसंबर गुरुद्वारा सिंह सभा सुभाष नगर में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल व 27 दिसंबर गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन बाबा अमरजीत सिंह नानकसर वाले पहुंचकर कथा व कीर्तन द्वारा हाजरी भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा शिवाजी काॅलोनी में भी कीर्तन दरबार लगाया गया। वहीं, गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी कीर्तन दरबार लगाया जा रहा है। जहां काफी संख्या में संगत पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed