{"_id":"6a579f696eefa2e14601e4c2","slug":"the-states-first-ihm-incubation-center-will-be-set-up-at-ihm-rohtak-news-c-17-roh1020-888762-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईएचएम में बनेगा प्रदेश का पहला आईएचएम इन्क्यूबेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईएचएम में बनेगा प्रदेश का पहला आईएचएम इन्क्यूबेशन सेंटर
Wed, 15 Jul 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। आईएचएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट) में प्रदेश का पहला आईएचएम इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है।
संस्थान के प्राचार्य शंभूनाथ गौतम ने बताया कि यह सेंटर विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं युवा उद्यमियों को अपने व्यावसायिक विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए आवश्यक मेंटरशिप, प्रशिक्षण, तकनीकी एवं व्यावसायिक परामर्श, उद्योग से जुड़ाव, निवेशकों तक पहुंच तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।
आईएचएम के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के पर्यटन एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त अमित अग्रवाल के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से स्थापित होने वाला यह इन्क्यूबेशन सेंटर आतिथ्य, पर्यटन एवं खाद्य सेवा क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप तथा उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि आईएचएम में स्थापित होने वाला यह इन्क्यूबेशन सेंटर राज्य के आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को नई पहचान देगा। इस पहल से युवाओं को नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।
आगामी समय में सेंटर के माध्यम से उद्यमिता विकास कार्यक्रम, स्टार्टअप बूट कैंप, नवाचार कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, उद्योग-अकादमिक सहयोग कार्यक्रम तथा निवेशक संवाद जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है।