{"_id":"6591abb05522c79a970c6ee6","slug":"the-role-of-institutions-in-the-field-of-social-service-is-commendable-deputy-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1020-327568-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय : उपायुक्त
Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है। रविवार को रामसरन दास भ्याना मेमोरियल ट्रस्ट ने मोखरा में निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा एक सराहनीय कार्य है, जो आरएसडीबीएम ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा हाल ही में गांव मोखरा में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा आरंभ की है। यह सेवा 24 घंटे गांव के लोगों को उपलब्ध रहेगी। गांव का कोई भी वरिष्ठ नागरिक अथवा महिला गांव के आर्य समाज मंदिर में संपर्क करके सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एंबुलेंस बीमार वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को अस्पताल लेकर जाएगी और घर लाकर छोड़ देगी।
बुजुर्गों की सेवा से होती सुखद अनुभूति : सुमित भ्याना
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमित भ्याना ने बताया कि गांव मोखरा में नववर्ष से मुफ्त एंबुलेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया है। मोखरा में सेवा के शुभारंभ होने के साथ ही अब ट्रस्ट द्वारा पांच गांव में यह सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें मोखरा के अलावा बसाना, सैंपल, मायना और भाली भी शामिल है। एक जनवरी को जिले के 1100 बुजुर्गों का जन्म दिन मनाया जाएगा। ट्रस्ट के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बुजुर्गों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। उन्हें उपहार स्वरूप गमला भेंट किया जाएगा। कहा कि बुजुर्गों की सेवा से सुखद अनुभूति होती है।