{"_id":"6a9329f3a148141f550e68c4","slug":"the-public-has-come-forward-to-protest-against-inflation-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-126685-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महंगाई के खिलाफ आंदोलन के लिए आगे आए जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महंगाई के खिलाफ आंदोलन के लिए आगे आए जनता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) ने बढ़ती महंगाई पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन के हरियाणा राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी, प्याज, दालों समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा रसोई गैस, दवाइयों और इलाज का खर्च भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी और पूंजीपति हितैषी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि एथनॉल नीति में बड़ी मात्रा में गन्ने का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे चीनी की उपलब्धता प्रभावित होने का संकट पैदा हो रहा है और इसका फायदा पूंजीपति कंपनियां उठा रही हैं। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा पूंजीवादी व्यवस्था में सरकार पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। गरीब और मध्यम वर्ग की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। एसयूसीआई ने प्रदेश की जनता से महंगाई के खिलाफ जोरदार आंदोलन खड़ा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। हरियाणा राज्य कमेटी के सचिव मंडल सदस्य जयकरण मांडौठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन दबाव बनाना जरूरी है।