फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The property of the contractor and officials will be investigated in connection with the shed blowing away: Jangra

शेड उड़ने के मामले में ठेकेदार व अधिकारियों की संपत्ति की होगी जांच : जांगड़ा

Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The property of the contractor and officials will be investigated in connection with the shed blowing away: Jangra
फोटो 01 महम स्थित नंदीशाला में टिन शेड दिखाते पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। स्थानीय बडेसरा रोड पर बनी नंदीशाला में पिछले साल सांसद कोटे के 21 लाख खर्च करके शेड बनवाया गया था। नंदीशाला के प्रधान धर्म सिंह सैनी का कहना है कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने 21 लाख की ग्रांट जारी की थी। पंचायती राज विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के तहत शेड लगाया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने सीमेंट का प्रयोग नहीं किया व शेड की गुणवत्ता खराब थी। बीते दिनों पहली आंधी में ही दीवार व शेड उड़ गया था।
इसी कड़ी में शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने नंदीशाला का दौरा किया। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही शेड गिरा है। इतना ही नहीं उसमें रखी पांच लाख की तूड़ी भी खराब हो गई। संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों की इस मामले में तो जांच होगी ही, साथ ही उनकी संपत्ति की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कहा, आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर केस दर्ज कराया जाएगा। कहा, निर्माण में न तो सरिया लगाया गया है और न ही सीमेंट लगी है। इसके अलावा ईंट व टिन भी घटिया स्तर की लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि विभाग में रसूख के चलते लीपापोती कर ठेकेदार पेमेंट ले गया। इतनी ही जगह में उन्होंने खुद शेड बनवाया था। इस पर कुल लागत आठ लाख रुपये आई थी। आठ लाख के स्थान पर 21 लाख रुपये लिए गए। इसके बावजूद भी शेड उखड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed