फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The number of corona-infected reached 4945, 51 deaths with 126 new patients.

126 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 4945 पहुंची, 51 मौतें

Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The number of corona-infected reached 4945, 51 deaths with 126 new patients.
हुडा कांप्लेक्स में मरीजों का सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में कोरोना का संक्रमण पांव पसार रहा है। शनिवार को 126 नये संक्रमितों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4945 हो गया है। रोजाना 4.6 प्रतिशत के हिसाब से सैंपल कोरोना ग्रस्त मिल रहे हैं और रिकवरी रेट भी 75.1 प्रतिशत पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग व पीजीआईएमएस के लिए हर दिन सैंपल लेने की संख्या बढ़ाना और जांच करना है। पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब पर जिले के अलावा अन्य जिलों के सैंपल की जांच करना भी है। इसके साथ ही एक और मौत होने से जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 51 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को माडौदी, पीजीआईएमएस, कलानौर, जवाहर नगर, पटेल नगर आदि हॉट स्पॉट बने हुए हैं। जिले के 1177 एक्टिव मरीज में से 31 पीजीआईएमएस के कोविड अस्पताल में भर्ती हैं तो 1146 होम आइसोलेट हैं। गनीमत है कि जिले में अब तक 3718 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

---
डेंगू का कराने आया उपचार, कोरोना से मौत
पीजीआईएमएस में कोरोना की 51वीं मौत डॉक्टरों को भी हैरान करने वाली है। घन्नीपुरा रोहतक के 54 साल के मरीज ने कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हालांकि पहले पीजीआईएमएस में उसका डेंगू व स्क्रब टाइफस का उपचार चल रहा था। मरीज जब जांच की गई तो कोरोना संक्रमित मिला। एक साथ तीन बीमारियों का उपचार करवाने वाले मरीज ने 15वें दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मरीज को वेंटीलेटर पर भी रखा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

---
डॉक्टर, नर्स, पुलिस, स्टाफ नर्स, बैंक कर्मी संक्रमण की चपेट में
सेक्टर 14 की महिला डॉक्टर, गौकर्ण पुलिस पोस्ट का कर्मचारी, आईआईएम पुलिस पोस्ट का एएसआई, सुनारिया पीटीसी का छात्र, दलाल भवन का व्यक्ति, देव कॉलोनी की टीचर व छात्र, एमडीयू का स्टाफ, सेक्टर एक में कॉपरेटिव बैंक कर्मचारी, कलानौर आईटीआई की महिला कर्मचारी, गंगा हॉस्टल में पीजी डॉक्टर, सूर्या नगर में दो साल बच्चा, सेकटर तीन का शिक्षा विभाग दिल्ली का कर्मचारी, पाकसमा पीएचसी की स्टाफ नर्स, झंग कॉलोनी में एचडीएफसी जींद का कर्मचारी, विजय नगर में बीमा कर्मचारी, एकता कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ का स्टाफ, सनसिटी में यमुनानगर की महिला टीचर, बाबरा मोहल्ला में सेल टेक्स विभाग कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी बीमा कर्मचारी, न्यू मेडिकल कैंपस का बीयरर, जगदीश कॉलोनी में निजी लैब का कर्मचारी, मॉडल टाउन में पीजीआईएमएस का स्टाफ, प्रेम नगर में होम्योपैथी कॉलेज का जूनियर रेजिडेंट, बच्चा, राजेंद्र कॉलोनी में एसएचओ वर्कर, मेडिकल कैंपस की गृहिणी, डीटीपीओ कार्यालय का कर्मचारी, जवाहर नगर में बीमा कर्मचारी, देव कॉलोनी में साफ्ट वेयर इंजीनियर, सेक्टर एक में एमडीयू का कर्मचारी, शास्त्री नगर में पीजीआईएमएस का बीयरर, आंबेडकर कॉलोनी में पीजीआईएमएस का सुरक्षा कर्मचारी, कृपाल नगर में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, नहेरू कॉलोनी में पीजीआईएमएस का नर्सिंग स्टाफ, एकता कॉलोनी का मजदूर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed