फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Corporation launched a cleanliness drive with public support.

Rohtak News: नगर निगम ने जन सहयोग से चलाया सफाई अभियान

Thu, 25 Jun 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation launched a cleanliness drive with public support.
38-वार्ड एक में जनभागीदारी से चलाए विशेष सफाई अभियान की शुभारंभ करते नगर निगम मेयर रामअवतार वाल
रोहतक । नगर निगम ने बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 1 और 6 में जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने वार्ड नंबर 1 के शास्त्री नगर से की।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र में लगातार विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। अब नगर निगम जनभागीदारी के माध्यम से अतिरिक्त कर्मचारियों और संसाधनों की सहायता से महा सफाई अभियान भी संचालित करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित विशेष सफाई अभियान के दौरान वार्ड सदस्य अक्षय कुमार सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी उद्देश्य के तहत वार्ड स्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान वार्ड नंबर 1 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। इसके लिए नगर निगम ने लगभग 50 सफाई कर्मचारियों, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और सात रेहड़ियों को लगाया।
सफाई कर्मचारियों ने वार्ड की मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। मेयर ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड में कहीं भी कूड़ा जमा न होने दिया जाए। नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी वार्डों में जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती, किए चालान
शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले 16 व्यक्तियों के चालान किए गए। उन पर कुल 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों के दो चालान कर 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed