फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The municipal corporation has sent a notice to the Nain Foundation seeking a response.

Rohtak News: नगर निगम ने नैन फाउंडेशन को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया

Thu, 15 Jan 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has sent a notice to the Nain Foundation seeking a response.
13...जेल रोड पर खाली जगह में मृत मिले 29 कुत्ते। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
रोहतक। जेल रोड पर मृत मिले 29 कुत्तों के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर निगम ने भी नैन फाउंडेशन को नोटिस भेजकर जवाब तलब कर लिया है। फाउंडेशन को वीरवार दोपहर 12 बजे जवाब के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने 12 जनवरी को नैन फाउंडेशन के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में औचक निरीक्षण किया तो वहां स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
इसके अगले दिन यानी 13 जनवरी को सेंटर से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही कुत्ते मृत मिलने का मामला सामने आ गया। पशु प्रेमी की शिकायत पर फाउंडेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

ऐसे में अब फाउंडेशन की ओर से संचालित किए जा रहे एबीसी सेंटर पर संकट के बादल गहरा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मामले में दोषी मिलने पर न केवल ठेका छिन सकता है बल्कि सिक्याेरिटी राशि भी जब्त हो सकती है। इससे पहले जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त की ओर से एसडीएम आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी पांच दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। उधर शिवाजी काॅलोनी थाना पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है।
---------------
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
जेल रोड पर मृत मिले कुत्तों के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद जांच की दिशा तय होगी। बता दें कि सुनारिया जेल जाने वाली सड़क किनारे 13 जनवरी को 29 कुत्तों के शव मिले थे। इसके बाद पशु प्रेमी अरविंद की शिकायत पर शिवाजी काॅलोनी थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
--------------------
जेल रोड पर मृत मिले 29 कुत्तों को लेकर हमने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने नैन फाउंडेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हुई है। जांच में सहयोग किया जाएगा। हमें न्याय का इंतजार है। -अरविंद वर्मा, पशु प्रेमी।
-------------------
जेल रोड पर जहां 29 कुत्ते मृत मिले हैं, वहां बछड़ा भी मृत मिला जिसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया। उसका भी पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता हो सके। मामले की गहराई से जांच हो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द आनी चाहिए। -सतप्रकाश, नैन फाउंडेशन।
-------
जेल रोड पर मृत मिले कुत्तों के मामले में नैन फाउंडेशन को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एसडीएम आशीष कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। पांच दिन में जांच रिपोर्ट देनी है। -डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।
----------
मैंने 12 जनवरी को सुबह आठ बजे नैन फाउंडेशन के एबीसी सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। वहां कोई कर्मचारी नहीं था और गेट पर ताला लगा था। वहीं अगले दिन कुत्तों की मौत का मामला सामने आने व एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच होनी है। फाउंडेशन से जवाब तलब किया गया है। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
-------------------------------
एबीसी सेंटर में पहले भी मिली अनियमितता
निगम के अनुसार एबीसी सेंटर में पहले भी अनियमितताएं मिल चुकी हैं। निगम टीम के सूत्रों की मानें तो टीम को वहां सफाई का अभाव मिला व एक पिंजरे में कुत्तों की संख्या अधिक पाई गई। इसके लिए संचालकों से पहले भी कारण बताओ नोटिस दिए गए।

------------------------
पशु क्रूरता अधिनियम का बनता है मामला
पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के अनुसार कुत्तों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उनके शव गली सड़ी अवस्था में थे, इससे कारण स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। वहीं यह पशु क्रूरता अधिनियम का मामला बनता है। ऐसे में लिए गए सैंपल पुलिस को सौंपे जाएंगे। पशुपालन व डेयरी विभाग के पांच डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया जिनमें डाॅ. कपिल, डॉ. शक्ति मलिक, डॉ. मनीष यादव, डॉ. वैभव व डॉ. संजय बल्हारा शामिल रहे।
---------------
पुलिस ने मृत कुत्तों के मामले में शिकायत मिलने पर नैन फाउंडेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले में छानबीन की जा रही है। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed