फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The market system is in disarray, farmers are worried due to lack of paddy purchase.

Rohtak News: मंडी में डगमगाई व्यवस्था, धान की खरीद न होने से किसान परेशान

Sun, 05 Oct 2025 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The market system is in disarray, farmers are worried due to lack of paddy purchase.
10 मंडी में धान में नमी की मात्रा देखता जांचकर्ता। संवाद
रोहतक। मंडी में धान की आवक बढ़ रही है लेकिन खरीद प्रक्रिया से लेकर उठान तक व्यवस्था डगमगा गई है। परेशान किसानों का उनका कहना है कि मंडी में चार दिन से धान पड़ी है लेकिन पोर्टल पर दिक्कत, धान में नमी व फसल के रंग को देखकर रिजेक्ट कर रहे हैं। बारिश के कारण फसल के रंग में बदलाव हुआ। फसल की खरीद न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन की तरफ से आश्वासन देने के बाद भी व्यवस्था जस के तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को फरीदाबाद मंडल के आयुक्त एंव जिला के प्रशासनिक सचिव संजय जून ने मंडी का दौरा कर किसानों को समाधान का आश्वासन दिया था। शनिवार को मंडी में 700 क्विंटल धान पहुंचा लेकिन खरीद नहीं हो पाई। इसके लिए 16 गेट पास कटे गए। अब तक मंडी में लगभग 26000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। लेकिन इसमें से 9167 क्विंटल धान की ही खरीद हुई है।
विज्ञापन


चार दिन से मंडी में धान पड़ी है। पहले खरीद नहीं हो रही थी। खरीद शुरू हुई तो फसल को रंग आदि के आधार पर रिजेक्ट किया जा रहा है। बारिश के कारण फसल के रंग में फर्क आया है। - कैलाश, गांव कबूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



कभी पोर्टल में दिक्क्त आ जाती है। कभी धान में नमी अधिक मिलती है। अब फसल को तय मानक के मुताबिक न बताकर खरीदने से भी इंकार किया जा रहा है। मौसम की मार से परेशान हैं उपर से अब खरीद नहीं हो रही। - रोहतास, गांव किलोई

कई दिनों से धान मंडी में पड़ी है। लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। शनिवार को अधिकारियों ने भी मंडी का दौरा कर समस्यओें के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन हालात वैसे ही बने हुए हैं। बारिश की वजह से फसल में फर्क पड़ा है।- सतबीर, रिटौली

मंडी में धान नहीं बिक रहा है। किसान परेशान हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधान नहीं हो रहा है। किसान की फसल को रंग के आधार पर रिजेक्ट किया जा रहा है।- चांद, कबूलपुर


खरीद एजेंसी के मानक होते हैं। उस मानक के हिसाब से ही एजेंसी फसल खरीदती है। फसल खरीद के लिए तय मानक को पूरा करना जरूरी है।- दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed