{"_id":"685db4174a463132940e2c73","slug":"the-injured-youth-died-during-treatment-case-registered-rohtak-news-c-17-roh1020-679964-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज
Fri, 27 Jun 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक वैन चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर खिड़की खोल दी थी। डयूटी पर जा रहे स्कूटी सवार रेलवे रोड निवासी आदेश खिड़की से टकराकर घायल हो गए। सिर में गंभीर रूप से आई चोट के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना सोमवार सुबह को हुई थी और बुधवार रात को आदेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई चिराग ने वैन चालक पर केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि आदेश अपनी स्कूटी से 23 जून की शाम को घर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। जब वह एप्रोच रोड नजदीक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो उसके आगे से एक वैन तेजी से गई। कुछ दूर चलकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए और खिड़की खोलकर उतरने लगा। पीछे से आया आदेश और वैन की अचानक खिड़की खुलने पर टकराकर घायल हो गया।
-- -- -- -- --
पिता-पुत्री के साथ मारपीट, 8 पर केस
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र के जींद रोड स्थित कबीर कॉलोनी निवासी पिता-पुत्री के साथ बुधवार को मारपीट करने के 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कलाम हुसैन ने बेटी सुकराना नरगिस के साथ कॉलोनी के ही ज्वाला प्रसाद, विक्की, विक्की कुमार, कैप्टन, सोमवीर, पोंटा, पांडू और विक्की सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो