फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The husband took the married woman out of the house by saying talaq thrice

तीन बार तलाक बोलकर पति ने विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The husband took the married woman out of the house by saying talaq thrice
रोहतक में ट्रिपल तलाक का पहला मामला सामने आया है। कच्चा बेरी रोड की एक विवाहिता को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही उसका उत्पीड़न भी किया। सिटी पुलिस ने इस संबंध में 17 जून को पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मंगलवार को पीड़िता ने लिखित में सिटी थाने में शिकायत दी है कि उसे घर से निकालते समय तीन बार तलाक भी कहा गया था। कानूनी राय लेकर पुलिस ने केस में मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून 2019 के तहत भी धाराएं जोड़ी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोहतक की युवती ने शिकायत दी थी कि उसका विवाह 2017 में दिल्ली में हुआ था। शादी के बाद से उसे तंग किया जा रहा था। न केवल मारपीट की जाती, पति बिना सहमति के संबंध भी बनाता था। जेठ व ससुर भी तंग रखते थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन दो माह तक पुलिस ने मेडिकल तक नहीं करवाया। अब 17 जून को सिटी थाने में दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद 21 जून को पुलिस ने मेडिकल करवाया। भाई का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल वारदात के दो दिन के अंदर होना चाहिए था।
विज्ञापन

अब दी ट्रिपल तलाक की शिकायत
युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने पहले जो शिकायत दी थी, उसमें तीन बार तलाक कहने की बात नहीं लिखी थी, क्योंकि वह डरी हुई थी। अब मंगलवार को सिटी थाने में लिखित में तीन बार तलाक कहने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पहले दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज हो चुुका है। अब महिला ने तीन बार तलाक कहने की शिकायत दी है। कानूनी राय लेकर मामले में मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून 2019 भी जोड़ दिया गया है।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed