{"_id":"6a60edaf7b90e76577025aa5","slug":"the-government-treated-those-demanding-their-rights-like-terrorists-digvijaya-rohtak-news-c-17-roh1020-892443-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने हक मांगने वालों से आतंकिया सा व्यवहार किया : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने हक मांगने वालों से आतंकिया सा व्यवहार किया : दिग्विजय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को महम हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर भाजपा और कांग्रेसी प्रतिनिधियों पर प्रहार किया।
चांदी गांव में दीपक पांचाल ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिग्विजय चौटाला ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी और लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतरने का आरोप लगाया। उन्होंने हक मांगने वालों से आतंकियों सा व्यवहार और कांग्रेसी विधायक-सांसद पर काम न करने का आरोप लगाया।
खेड़ी गांव में दिग्विजय चौटाला ने हैंडबॉल ग्राउंड के खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट, हैंडबॉल और हर्डल्स की मांग की जिसे उन्होंने एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, दलबीर भराण, प्रवेश कंसाला, कृष्ण घणघस, मीना मकडोली, राजेश राठी, अमित सिंधू, खुशीराम प्रजापत, हरिओम राठी, बिजेंद्र राठी, वजीर राठी मौजूद रहे।