{"_id":"5fecdb788ebc3e40fa4be7f6","slug":"the-friendship-on-facebook-turned-into-love-then-the-in-laws-of-the-girlfriend-had-reached-rohit-tau-and-brother-killed-them-both-rohtakcity-news-rtk5887132117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो प्रेमिका की ससुराल ही पहुंच गया था रोहित, ताऊ व भाई ने इसीलिए दोनों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो प्रेमिका की ससुराल ही पहुंच गया था रोहित, ताऊ व भाई ने इसीलिए दोनों को मार डाला
विज्ञापन
दिल्ली बाईपास चौक के पास कार के अंदर पूजा की गोली मार कर हत्या के बाद मौके पर लोगों से जानकारी लेत?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कन्हेली गांव की पूजा और बखेता गांव के रोहित की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से फोन पर बातें करना, मिलना जुलना शुरू किया। जिस बारे में लड़की की ससुराल वालों को पता लग गया। उन्होंने इस बारे में लड़की के मायका पक्ष को बताया। ससुराल में अनबन होने लगी, जिसके बाद लड़की मायका में ही रहने लगी। इस बात का बदला लेने के लिए चाचा, चचेरे भाइयों, चाची सहित अन्यों ने दोनों की हत्या की योजना बना डाली। इसके लिए बुधवार का दिन चुना था।
-----
आरोपी चाची है सगी मौसी, मृतक का भाई है रेलवे में टीटी
मृतक पूजा के पिता कई सालों से लापता हैं। भाई की भी मौत हो चुकी है। मां की पिछले साल मौत हो चुकी है। पूजा की चाची आरोपी मुन्नी सगी मौसी है। मृतक रोहित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। रोहित का भाई मोहित रेलवे में टीटी है।
--------------
यह दी गई है पुलिस को शिकायत
पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्ण ने बताया कि वह गांव बखेता का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है। सबसे बड़ी बेटी बबीता व बेटा मोहित विवाहित हैं। सबसे छोटा बेटा रोहित था, जोकि पढ़ाई करता था। करीब डेढ़ माह पहले कन्हेली निवासी कुलदीप उनके घर आया और उसने कहा कि उसके भाई सीलक की बेटी पूजा जोकि गांव खेड़ीजट जिला झज्जर में विवाहित है, लेकिन वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो चुका है। वे पूजा की शादी रोहित के साथ करना चाहते हैं, क्योंकि रोहित और पूजा एक दूसरे से प्यार करते हैं। रोहित के परिजन बच्चों की खुशी के लिए सहमत हो गए, रिश्ता पक्का कर दिया गया। कुलदीप ने कहा कि जब वह उन्हें रोहतक कोर्ट में बुलाएगा तो आ जाना, वहां इनकी कोर्ट मैरिज करवा देंगे। कोर्ट मैरिज की तारीख 30 दिसंबर तय किया गया। बुधवार सुबह कुलदीप ने फोन कर कृष्ण को कहा कि कोर्ट में आ जाओ, वह पूजा को अपने साथ लेकर कोर्ट आ रहा है। इसके बाद कृष्ण अपने बेटे मोहित, रोहित व बेटी बबीता और पत्नी संतोष के साथ कोर्ट में आ गए। दोपहर 3 बजे तक कृष्ण पक्ष के लोगों ने कुलदीप और परिजनों का इंतजार किया, लेकिन वे कोर्ट में नहीं आए। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुलदीप ने फोन करके दिल्ली बाईपास के नजदीक मनीष ढाबा पर बुलाया। जहां कृष्ण परिवार सहित किराये की गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। वहां कुलदीप की स्विफ्ट कार पहले से ही खड़ी थी। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर देखा उस कार में कुलदीप, कुलदीप का बेटा कपिल, कुलदीप की भतीजी पूजा व एक अन्य लड़का बैठा हुआ था। वे गाड़ी से नीचे उतर गए और आपसी बातचीत करने लगे। अचानक बातचीत करते-करते कुलदीप गुस्से में आ गया, उसने अपने कपड़ों से पिस्तौल निकाली और रोहित पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तभी कपिल व एक अन्य व्यक्ति ने भी अपने-अपने पिस्तौल निकाल लिये और रोहित व मोहित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। मौके से कृष्ण, उसकी पत्नी और बेटी ने भाग कर अपनी जान बचाई। रोहित-मोहित को गोलियां मारने के बाद कुलदीप ने अपने बेटे कपिल से पूजा को भी गोली से जान से मारने की बात कही। जिसके बाद कपिल ने कार में बैठी पूजा को गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
----
150 मीटर दूर पुलिस काटती रही चालान, मौके पर पहुंचने में लगा दिया आधा घंटा
एमडीयू के गेट नंबर एक के पास वारदात हुई। एमडीयू के गेट नंबर दो के पास सेक्टर 14 पुलिस बड़ा नाका लगाकर वाहन चालकों के चालान काट रही थी। मौके पर रेहड़ी लगाने वाले लोगों ने बताया कि वारदात करीब पौने चार बजे की है। ताबड़तोड़ चली गोलियों से इस चलते रोड पर कुछ देर तक के लिए सन्नाटा छा गया। मगर इसी चुप्पी की गूंज उन पुलिसकर्मियों तक नहीं पहुुंची जो वहां से महज 150 मीटर दूर चालान काट रही थी। वारदात होने के बाद लोगों ने खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े दोनों भाइयों को ऑटो के जरिए पीजीआई तक पहुंचाया। करीब 40 मिनट बीतने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचनी शुरू हुई। मगर तब तक सैकड़ों लोग कार में पड़ी पूजा की वीडियो और फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद कर जा चुके थे।
----
आरोपियों ने किया समर्पण, पुलिस का गिरफ्तारी का किया दावा
वारदात के करीब दो घंटे बाद ही आरोपी चाचा कुलदीप, चाची मुन्नी, चचेरा भाई मंजीत निवासी कन्हेली व कुलदीप के साले के लड़के विकास उर्फ विक्की निवासी गांव सुबाना जिला झज्जर ने पुलिस की सीआइए टू टीम के सामने समर्पण कर दिया था। मगर पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस ने दिखाया है कि उन्होंने वारदात के बाद ही विशेष टीम का गठन किया, जिसमें सीआइए टू व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस थी। इन दोनों टीमों ने विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए अलग अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली बाईपास चौक के पास कार के अंदर पूजा की गोली मार कर हत्या के बाद मौके पर गिरे कारतूस के खोखे प?- फोटो : RohtakCity

दिल्ली बाईपास चौक के पास हुई गोली बारी में पूजा और उसके प्रेमी रोहित की मौत के बाद पीजीआई में रोहि- फोटो : RohtakCity