फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The fourth day of the seven-day camp for both NSS units of the Government College began with exercises. Volunteers cleaned the institution. Afterward, the college staff performed a series of exercises.

विरोध करना कांग्रेस की नीति, वोट चोरी के आरोप बंद करे कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार

Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The fourth day of the seven-day camp for both NSS units of the Government College began with exercises. Volunteers cleaned the institution. Afterward, the college staff performed a series of exercises.
11-विकास भवन में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के मीडिया से बातचीत करते पंच - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा का विरोध करना कांग्रेस की नीति रही है। वोट चोरी के झूठे आरोप लगाना कांग्रेस बंद करे। यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। वह शनिवार को विकास भवन में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
पंवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी संविधान और आरक्षण को खतरे में बता रहे थे और संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमे। उन्होंने प्रचार किया कि भाजपा की सरकार बन गई तो संविधान व आरक्षण समाप्त हो जाएगा। पंवार के अनुसार उन्हें याद है, जब वह राज्यसभा में थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चिट्ठी पढ़ी थी।
विज्ञापन

27 जून 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सभी मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों काे यह चिट्ठी लिखी थी। इसमें लिखा था 1947 को देश आजाद हो चुका, बाबा साहेब ने संविधान लिखा, अब देश के लोग समर्थ हो गए हैं। क्यों न आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए लेकिन कांग्रेस के लोगों ने इसमें कटिंग करके यह चलाया कि नरेंद्र मोदी देश में आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा था कि जब तक वह प्रधानमंत्री के पद पर हैं, तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं होगा। वोट चोरी का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया। 2019 में 52 सांसद कांग्रेस के बने जबकि 2024 में कांग्रेस के 99 सांसद बने। भाजपा सरकार में अगर वोट चोरी होते तो कांग्रेस के सांसदों का चुनाव में आंकड़ा नहीं बढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed