{"_id":"689bad1d4246a7ff690c8a1f","slug":"the-employees-union-will-announce-the-agitation-in-the-conference-of-meham-and-kalanaur-on-21st-rohtak-news-c-17-roh1020-708021-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 21 को महम और कलानौर के सम्मेलन में कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 21 को महम और कलानौर के सम्मेलन में कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन की घोषणा
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में उपस्थित कर्मचारी। स्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सुखपुरा चौक के समीप स्थित कर्मचारी भवन में मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी बैठक हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने की। इसमें कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने व आगामी आंदोलन रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, राज्य सचिव जयवीर चहल व राज्य कमेटी सदस्य प्रेम घिलोड़िया मौजूद रहे।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धर्मवीर फोगाट ने बताया कि हमने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।
पिछले 10 साल में कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। पिछली सरकारों में हम संघर्ष करके मांग मनवाने में कामयाब रहते थे लेकिन यह सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
21 अगस्त को महम और कलानौर का सम्मेलन होगा। इसमें नए कार्यकर्ताओं के भाग लेते हुए नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जोगिंदर दलाल, राजेंद्र डाबला, राजेश कुमार, राजेश खासा , राकेश लकड़ा, प्रदीप, विक्रम आदि मौजूद रहे।