फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The dividers of Gohana station are causing accidents.

Rohtak News: हादसे का कारण बन रहे गोहाना अड्डा के डिवाइडर

Fri, 08 May 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The dividers of Gohana station are causing accidents.
15 गोहाना अड्डा सड़क पर रखे गए डिवाइडर। संवाद - फोटो : Samvad
रोहतक । गोहाना अड्डा के पास आधी सड़क पर लगाए गए डिवाइडर हादसों कारण बन रहे हैं। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों का कहना है डिवाइडर के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर केवल 100 मीटर डिवाइडर होने से रात में हादसे का डर रहता है। पार्षद कपिल नागपाल व अन्य लोगों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पत्थरों के डिवाइडर आधे अधूरे रखे जाने की वजह से पिछले कई वर्षों से डिवाइडर से गाड़ियां टकरा रही हैं।
विज्ञापन

----
गोहाना अड्डा रोड पर लगाए डिवाइडर से हादसे बढ़ रहे हैं। नगर निगम व जिला प्रशासन से मांग है कि इनको हटाया जाए। इसके लिए निगम को मांग पत्र भी दिए हैं। जिस पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवम मग्गू, दुकानदार, गोहाना रोड ।
----
यहां पर अक्सर सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों को गंभीर चोटें भी लगती हैं। 24 अप्रैल की रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक घायल हो गया।
- चरणजीत सिंह, दुकानदार गोहाना रोड ।
-------
आधी सड़क पर रखे डिवाइड हादसों का कारण बन रहे हैं। अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देकर समाधान करना चाहिए।
- सुनील कुमार, गांव टिटौली वाहन चालक ।
--------------
इस गंभीर मुद्दे को हमने नगर निगम सदन की बैठक से लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक के पहुंचाया है। यहां डिवाइडरों की संख्या बढ़ाकर महात्मा सदानाथ चौक तक किए जाने की उम्मीद है।

- कपिल नागपाल, वार्ड 7, नगर पार्षद ।
-----------
डिवाइडरों के बीच पैदल रास्ते की भी मांग :
गोहाना अड्डा क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि यहां लगाए डिवाइडरों के बीच पैदल रास्ते की मांग उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से की हुई है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है और ग्राहकों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है।
----------
गोहाना अड्डा के पास आधी सड़क पर लगाए डिवाइडर का मामला संज्ञान में नहीं है। डिवाइडर किसने रखे हैं, इसका पता लगाया जाएगा।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक ।
------------

15 गोहाना अड्डा सड़क पर रखे गए डिवाइडर। संवाद

15 गोहाना अड्डा सड़क पर रखे गए डिवाइडर। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed