{"_id":"662434bb9dae1033c5020a24","slug":"the-court-will-be-fragrant-with-flowers-on-the-occasion-of-hanumans-birth-anniversary-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106923-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हनुमान जन्मोत्सव पर फूलों से महकेगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हनुमान जन्मोत्सव पर फूलों से महकेगा दरबार
Sun, 21 Apr 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हनुमान जयंती को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 अप्रैल की शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव पर फूलों से सजे दरबार में सुंदरकांड पाठ होगा। हनुमान मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ तैयारियां की जा रही हैं। नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर अनेक आकर्षक कार्यक्रम होंगे और भंडारा भी होगा। मंदिर में फूलों से दरबार सजाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य मजीद मोहल्ला निवासी प्रवीण शास्त्री बताते हैं कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार काे होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस दिन शिवराज योग, गजकेसरी योग, कलानिधि योग बन रहा है। इन योगों में हनुमानजी का पूजा पाठ करने से शीघ्र मनोवांछित फल प्राप्त होता है। नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर में हनुमानजी का सोने का शृंगार होगा। मंदिर प्रवक्ता सुधीर जैन ने बताया कि हर वर्ष बालाजी मंदिर को हनुमान जयंती पर सजाया जाता है। कई तरह के फूलों से दरबार सजाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 22 अप्रैल सोमवार को सुबह 8 बजे ध्वज यात्रा व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर की अनाज मंडी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड मांडोठी बाजार, कमेटी चौक, नजफगढ़ रोड से होती हुई मंदिर श्री बालाजी महाराज पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में रामू राजस्थानी की ओर से आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव पर 23 अप्रैल मंगलवार को सुबह 8 बजे शहर के मेन बाजार स्थित महावीर मंदिर से ध्वज यात्रा शुरू होगी जो बालाजी मंदिर नजफगढ़ रोड पर समाप्त होगी। वहीं शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में भी जयंती पर कार्यक्रम होगा।