फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation will expedite the resolution of local problems; a council has been formed.

Rohtak News: स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी लाएगा निगम, सभा का गठन

Tue, 20 Jan 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The corporation will expedite the resolution of local problems; a council has been formed.
रोहतक। नगर निगम ने एरिया सभा का गठन किया है। स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी लाने, पारदर्शिता बढ़ाने व नागरिकों को सीधे तौर पर शहर के विकास में भागीदार बनाने के उद्देश्य से सभा का गठन किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा म्यूनिसिपल सिटीजन पार्टिसिपेशन एक्ट, 2008 के प्रावधानों के अनुपालन में नगर निगम ने नागरिकों की विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से उपलब्ध करवाने की दिशा में यह कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

एरिया सभा का गठन अधिनियम की धारा-8 के अंतर्गत किया गया है जिसके तहत एरिया सभा अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने, प्राथमिकताएं निर्धारित करने व उन्हें वार्ड समिति या नगर निगम की विकास योजनाओं में सम्मिलित करने को अग्रेषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया सभा के प्रमुख दायित्वों में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना, स्ट्रीट लाईट, सड़कें, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता इकाइयों सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के स्थानों का सुझाव देना, क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की कमियों की पहचान कर सुधारात्मक उपाय सुझाना प्रमुख हैं।
इसके अलावा, सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों में सहयोग करना, महामारी व प्राकृतिक आपदाओं की सूचना देना, विकास कार्यों के लिए स्वैच्छिक श्रम व संसाधनों को संगठित करना व कर का खाका तैयार करने में सहयोग करते हुए नागरिकों को नगर निगम कर व यूजर चार्ज के भुगतान के प्रति जागरूक करना शामिल हैं।

नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में एरिया सभा का पुनर्गठन किया गया है जिसमें नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या, एरिया सभा संख्या, संबंधित बूथ नंबर व नगर निगम के कर्मचारियों को एरिया सभा सचिव नियुक्त किया गया है, एरिया सभा के सदस्य संबंधित क्षेत्र के सभी मतदाता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed