फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city's drinking water supply will come to a halt from January 5

पांच जनवरी से ठप हो जाएगी शहर की पेयजल आपूर्ति

Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The city's drinking water supply will come to a halt from January 5
The city's drinking water supply will come to a halt from January 5
रोहतक। जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में पानी अब चार को नहीं आठ जनवरी को आएगा। तो बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) में 16 जनवरी को पानी छोड़ा आएगा। इससे पांच जनवरी से जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति ठप हो जाएगी। हालात को देखते हुए अधिकारी बीएसबी में 200 क्यूसेक पानी छुड़वाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि शहरवासियों की प्यास बुझाई जा सके।
विज्ञापन

नहरों में पानी के छोड़ने का क्रम गड़बड़ाने की वजह से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। जिसकी वजह से शहर में 20 दिसंबर से जनस्वास्थ्य विभाग एक वक्त पानी की सप्लाई कर रहा है, वह भी सिर्फ 30-40 मिनट तक। अभी तक जेएलएन नहर में चार जनवरी को पानी आने का दावा किया जा रहा था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार को जब जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पता चला कि जेएलएन में पानी आठ जनवरी को छोड़ा जाएगा को उनके हाथपांव फूल गए। जिसकी वजह जलघरों में सिर्फ चार जनवरी की सप्लाई का पानी बचना है, यानी पांच जनवरी को शहर की जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार शहर की जलापूर्ति पूरी तरह से ठप होने की आशंका के चलते जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी बीएसबी में 200 क्यूसेक पानी छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं, मगर देर शाम तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि यदि 200 क्यूसेक पानी नहीं मिला तो कम से कम पांच दिन तक गंभीर पेयजल समस्या रहेगी और जनता को पानी के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

---
जेएलएन नहर में पानी चार जनवरी के बजाय आठ जनवरी को छोड़ा जाएगा। पानी छोड़ने का समय चार दिन के लिए बढ़ गया है। जब पानी आएगा तभी जलघरों तक पहुंच सकेगा।
-अरुण मुंजाल, अधिशासी अभियंता जेएलएन नहर सिंचाई विभाग।
-----
बीएसबी में 16 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। पहले पानी छोड़ने की न कोई सूचना है और न कोई मैसेज। यदि पानी छोड़ा जाएगा तो उसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।
-रामनिवास, अधिशासी अभियंता बीएसबी नहर सिंचाई विभाग।
---
बीएसबी में 200 क्यूसेक पानी छुड़वाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यदि कल पानी नहीं छोड़ा तो शहरवासियों को पानी सप्लाई करना मुश्किल होगा। पांच जनवरी से पेयजल सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भानु प्रकाश, अधिशासी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed