फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The child jumped from the roof after being surrounded by monkeys, both legs were broken

बंदरों के घेरने पर बच्चे ने छत से नीचे छलांग लगाई, दोनों पैर की हड्डियां टूटीं

Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The child jumped from the roof after being surrounded by monkeys, both legs were broken
बंदरों के भय से छत से कूदने के कारण बच्चे के टूटे पैर। संवाद
शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वार्ड दो व नौ में महिलाओं को बंदरों ने काट लिया है। फरमाना चुंगी वार्ड आठ निवासी 11 वर्षीय बच्चे पीयूष को बंदरों ने घेर लिया। किशोर ने बंदरों से बचने के लिए छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर गोवंशों की भीड़ व बंदर जानलेवा बने हुए हैं। इनकी तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर चलना व घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। फरमाना चुगी, दहरा ग्राउंड, सैमाण चुंगी, भिवानी स्टैंड, क्रांति चौक व किशनगढ़ क्षेत्र सहित अन्य कई जगहों पर राह चलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका इस संबंध में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। घरों में हर रोज बंदरों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि बंदरों न गोवंश को उचित स्थान पर छुड़वाया जाए।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान गईं मायके, कौन संभाले जिम्मेदारी
नगरपालिका प्रधान भारती पंवार इन दिनों अपने मायके में हैं। वह 30 अगस्त तक वहीं रहेंगी। पति योगेश पंवार ने बताया कि भारती की मां की तबीयत खराब होने के कारण वह अभी कुछ दिन मायके में ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि कि गोवंश को सड़कों से हटाने व बंदरों को उचित स्थान पर छुड़वाने के लिए हाउस की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। वहीं उप प्रधान बसंत लाल गिरधर का कहना है कि इस संबंध में एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इस बारे में बार-बार शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed