फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Chief Minister is afraid of AAP, he is not even taking the memorandum of demands: Dhanda

मुख्यमंत्री के मन में आप का खौफ, मांगपत्र तक नहीं ले रहे : ढांडा

Fri, 28 Jun 2024 05:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister is afraid of AAP, he is not even taking the memorandum of demands: Dhanda
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मन में पार्टी का खौफ है। जब रोहतक आते हैं तो आप के कार्यकर्ताओं को पुलिस नजरबंद कर देती है। आप कार्यकर्ताओं का मांगपत्र तक नहीं लिया जा रहा है। ढांडा वीरवार को सोनीपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि जनता के मुद्दे उठाने पर प्रशासन छात्र संगठन सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) और आप कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आतंकियों जैसा व्यवहार करता है। बुधवार को छात्र संगठन केवल मुख्यमंत्री को छात्रों की मांगों का मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन छात्र नेता दीपक धनखड़ को नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ अपराध बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ पुलिस नेताओं की सुरक्षा में लगी हुई है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा व छात्र नेता दीपक धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed