{"_id":"68f5421e58a3b5f179027038","slug":"the-car-owner-retracted-his-statement-acquitting-five-young-men-accused-of-robbery-rohtak-news-c-17-roh1019-747817-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार मालिक बयान से पलटा लूट के 5 आरोपी युवक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार मालिक बयान से पलटा लूट के 5 आरोपी युवक बरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महम के नजदीक कार छीनने के केस में गाड़ी मालिक हिम्मत सिंह पुलिस को दिए बयान से अदालत में पलट गया। बोला, कार छीनने वालों को नहीं जानता, क्योंकि उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया। पांचों आरोपी भिवानी जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हांसी निवासी हिम्मत सिंह ने महम थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह जयपुर में प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते हैं। जुलाई 2020 में वह हांसी से जयपुर जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे महम बाईपास के नजदीक बडेसरा रोड पर पहुंचे तो दो युवक पैदल चल रहे थे। उसने उन्हें देखकर कार धीमी कर ली।
इसी बीच दो युवक आए और पिस्तौल तान दी। उसे जबरन कार से बाहर निकाला और गाड़ी छीनकर ले गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद प्रोडक्शन वारंट पर भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी अमन, सूरज निवासी खारी मोहल्ला, भिवानी, मनदीप निवासी ढाणा रोड, दादरी गेट व सुमित निवासी ढाणा रोड दादरी गेट को काबू किया था। अब साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।