फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The blood donation van worth Rs. 48 lakh received by PGI has been inaugurated.

Rohtak News: पीजीआई को मिली 48 लाख की ब्लड डोनेशन वैन का शुभारंभ

Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The blood donation van worth Rs. 48 lakh received by PGI has been inaugurated.
41...स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में ब्लड डोनेशन वैन का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवा - फोटो : Samvad
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को इंटास कंपनी ने तीन काउच की ब्लड डोनेशन वैन भेंट की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई साल से संस्थान के पास नई ब्लड कलेक्शन बस का अभाव था। अन्य माध्यम से एक बस की व्यवस्था करके प्रदेश में हो रहे रक्तदान शिविर में भेज रहे थे। यह बस वैन ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इसमें रक्तदान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक विभाग अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र ने बताया कि इसकी कीमत लगभग 48 लाख रुपये है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक ने पिछले वर्ष 37,578 यूनिट रक्त का संग्रह किया था। इसमें से 18,492 यूनिट शिविरों के माध्यम से संग्रहित किया गया था। संस्थान में जिस मरीज को रक्त की जरूरत होती है, उसके बदले उनके परिजनों से रक्तदान करवाने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में प्रतिदिन 200 से अधिक यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है जिसे पूरा करने के लिए ब्लड बैंक विभाग की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।
ब्लड बैंक की ओर से मरीजों को विभिन्न प्रकार के रक्त घटक प्रदान किए जाते हैं जिनमें थैलीसिमिया, हीमोफिलिया, क्रोनिक किडनी रोग, कैंसर, ट्राॅमा और जटिल सर्जिकल मामलों में रक्त की आवश्यकता होती है।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रूप सिंह निदेशक, निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ, डीन पीजीआईएमएस डॉ. अशोक चौहान, डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, डॉ. रागिनी, बाला, नर्सिंग अफसर रेखा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed