फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The BJP government benefited the farmers through three ordinances: Dr. Arvind Sharma

भाजपा सरकार ने तीन अध्यादेशों से किसानों को लाभ पहुंचाया : डॉ. अरविंद शर्मा

Tue, 18 Aug 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The BJP government benefited the farmers through three ordinances: Dr. Arvind Sharma
भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तीन अलग-अलग अध्यादेश जारी कर किसानों को बड़ा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गोहाना से रोहतक लौटने के दौरान सांसद ने कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश 2020 को अधिसूचित किया गया है। इस अध्यादेश के मुताबिक किसानों को अपनी पसंद के बाजार में कृषि उत्पाद बेचने की छूट मिलेगी। किसान अपनी पसंद के बाजार में उपज बेच पाएंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार को पूरी आशा है कि इस अध्यादेश से किसानों को फसलों का बेहतर दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मूल्य आश्वासन पर किसान समझौता और कृषि सेवा अध्यादेश 2020 को भी अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के तहत किसानों को एक राष्ट्रीय ढांचा मिलेगा, जिससे कृषि व्यवसाय से जुड़ी कंपनियां, प्रोसेसर, थोक व्यापारी और निर्यातकों तथा किसानों के बीच पहले से कीमतों पर समझौते की छूट होगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों को बेहतर दाम वाले अपनी पसंद के बाजार में उपज बेचने के विकल्प देने से संभावित खरीदारों की संख्या भी बढ़ेगी। सांसद ने कहा कि सरकार ने जो कृषि सुधार किए हैं उसे किसानों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। किसान अपनी फसल को जहां खुले बाजार में बेच पाएंगे, वहीं बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि अध्यादेश में विवाद निपटान की प्रक्रिया का भी प्रावधान किया गया है। इस तरह के विवादों का निपटान एसडीएम व डीसी के सामने किया जाएगा। इन्हें दीवानी अदालतों से बाहर रखा गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए तीसरे अध्यादेश आवश्यक वस्तु संशोधन 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि इस अध्यादेश के माध्यम से सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई कृषि उत्पादों को इस कानून के दायरे से बाहर कर दिया है। सांसद ने कहा कि आवश्यक वस्तु कानून में बदलाव की लंबे समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अध्यादेश के जरिये अनाज, तेल, प्याज और आलू आदि को इस कानून से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed