{"_id":"67700fa8aab49632f20f640a","slug":"the-accused-had-come-from-281-km-away-five-months-ago-to-get-a-photo-clicked-with-amit-rohtak-news-c-17-roh1019-570863-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अमित के साथ फोटो खिंचवाने पांच माह पहले 281 किलोमीटर दूर से आया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अमित के साथ फोटो खिंचवाने पांच माह पहले 281 किलोमीटर दूर से आया था आरोपी
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी राजस्थान के धौलपुर निवासी रामभरत पांच माह पहले जयपुर से 281 किलोमीटर दूर अमित रोहतकिया से मिलने रोहतक आया था। अमित ने उसके साथ न केवल फोटो खिंचवाई, बल्कि 500 रुपये किराया भी दिया था। आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज चुकी है।
21 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के मैनेजर समेत तीन नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज और कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना के बाद पुलिस ने आनन-फानन सुरक्षा मुहैया कराई और अमित के घर के बाहर पीसीआर तैनात कर दी। वहीं, एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिया। उधर, पुलिस ने नंबर की लोकेशन लेकर राजस्थान में दबिश देकर धौलपुर के 19 वर्षीय युवक रामभरत को काबू किया गया।
सोमवार रात पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए रोहतक लेकर पहुंची, जहां गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। जयपुर के एक होटल पर वेटर की नौकरी करता है। यू ट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई व दूसरी गैंग की ओर से रंगदारी मांगने के न्यूज वीडियो देखे थे। इसके बाद खुद भी रातोंरात लखपति बनने की ठानी।
विज्ञापन
फोन नहीं उठाया तो मांगी रंगदारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया का फैन है। यू-ट्यूब पर उनके गाने सुनता रहता है। रोहतक में उनसे मिलने आया था। राजस्थान लौटकर उसने रोहतकिया को कॉल मिला दी, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो उसके मैनेजर को मैसेज व कॉल पर 10 लाख की रंगदारी मांग ली।
-- --
आरोपी राजस्थान के धौलपुर निवासी रामभरत को पांच दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह पांच माह पहले अमित से मिलने आया था। वारदात में किस अन्य का हाथ सामने नहीं आया है। उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर रंगदारी की साजिश रची।
रवींद्र कुमार, सिटी थाना प्रभारी