फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused beat up the policeman who arrived on the information of Dial 112

Rohtak News: डायल 112 की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ आरोपी ने की मारपीट

Fri, 13 Sep 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
The accused beat up the policeman who arrived on the information of Dial 112
रोहतक। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को डायल 112 पर आई कॉल अटेंड करने गए पुलिसकर्मी को एक युवक ने पीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिसकर्मी को उसके सहयोगियों ने बचाया और पीजीआई में भर्ती कराया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित पुलिसकर्मी सोमवीर सिंह ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आदि नगर थाना क्षेत्र में ईआरवी 0588 पर बात और इंचार्ज कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम को उसके पास डायल 112 की कॉल आई। जिसे अटेंड करने के लिए वह अपनी टीम के साथ गीता कॉम्प्लेक्स दिल्ली रोड पहुंचा। वहां पर कॉलर सुनील अरोड़ा के साथ ऑफिस में एक युवक मारपीट कर रहा था। जैसे ही उन्होंने आरोपी युवक का नाम पूछा तो उसने सुनील अरोड़ा को छोड़कर पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। इससे पीड़ित पुलिसकर्मी सोमवीर के सिर व अन्य स्थानों पर भी चोट आई। आरोपी से सोमवीर को उसके सहयोगियों ने ही बचाया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई।



आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पहुंचे वहां पर आप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर कई हमले



थाना सिविल लाइन से पहले पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान पुलिसकर्मी मनोज और होमगार्ड अशोक के साथ भी चाकू मार कर कुछ लोगों ने हत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि उक्त प्रकरण में अभी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।


पुलिस पर लगातार बढ़ रहे हैं हमले

पिछले चार माह में 6 से अधिक घटनाएं पुलिस कर्मियों के साथ हो चुकी है जिनमें लोगों द्वारा उन पर हमला किया गया है।


ईआरपी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करके आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जगबीर मलिक थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed