{"_id":"6729b602060f55986001ee88","slug":"terror-of-cyber-thugs-nine-lakhs-cheated-in-name-of-lucky-draw-in-rohtak-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों का आतंक: रोहतक में लकी ड्रा के नाम पर 9 लाख ठगे, ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करता है पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों का आतंक: रोहतक में लकी ड्रा के नाम पर 9 लाख ठगे, ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करता है पीड़ित
Tue, 05 Nov 2024 11:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:36 AM IST
सार
आरोपी ने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की कंपनी से बोल रहे हैं। सभी बीमा धारकों की एक लकी ड्रा निकाला जा रहा है। इसके लिए उनके क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में साइबर अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्टर को लकी ड्रा के झांसे में लेकर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित नेहरु कॉलोनी निवासी विजेंद्र सिंह बतौर ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को उनके पास एक निजी बैंक के कर्मचारी बनकर एक साइबर ठग ने कॉल किया था। उसने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की कंपनी से बोल रहे हैं। सभी बीमा धारकों की एक लकी ड्रा निकाला जा रहा है। इसके लिए उनके क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने इनकार भी किया, लेकिन उसने काफी कॉल करके तरह-तरह की बात करके झांसे में ले लिया था। जिससे क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी के रूप में ओटीपी ले लिया और उनके खाते से कई बार में नौ लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन