{"_id":"65d64f56117b592c86063c84","slug":"tension-at-titauli-protest-site-increased-crowd-of-farmers-rohtak-news-c-17-roh1020-365455-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टिटौली धरनास्थल पर तनाव, किसानों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टिटौली धरनास्थल पर तनाव, किसानों की बढ़ी भीड़
Thu, 22 Feb 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। किसान आंदोलन को लेकर बॉर्डर पर जख्मी हो रहे किसानों के चलते टिटौली में धरनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल है। जिसके चलते बुधवार को किसानों ने भारत सरकार का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों का कहना है कि वह जल्द बातचीत कर खन्नौरी बॉर्डर की तरफ कूच करेंगे और वहां फंसे किसानों को निकालकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल होने के बाद से अब धरनास्थल पर किसानों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। जींद बॉर्डर पर भी दो एजेंसियों समेत भारी पुलिसबल का कड़ा पहरा है।
धरनास्थल की अध्यक्षता कर रहे जयवीर कुंडू का कहना है कि सरकार ने पहले भी किसानों का एक साल बर्बाद कर उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया, जिससे किसानों का समय और पैसा भी बर्बाद हुआ है। अब आश्वासन को पूरा करवाने के लिए बातचीत की तो सरकार मान नहीं रही है। इसको लेकर किसान अब रुकने वाले नहीं हैं, हर हाल में किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। धरने पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे आर्य समाज से स्वामी आर्यवेश ने कहा कि किसान सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं, वह अपना हक मांग रहे हैं। सरकार को जल्द किसानों का हक देकर उनकी समस्या को दूर करे।
जल्द मुनादी कराकर ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ पहुंचने का किया जाएगा आह्वान : रणधीर सिंह
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि वह जल्द ही धरनास्थल पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गांव में मुनादी करवाई जाएगी कि सभी किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर धरनास्थल पर पहुंचें, ताकि बॉर्डर पर फंसे किसानोंं को वहां से निकाला जा सकें और उनके साथ दिल्ली कूच किया जा सके।
विज्ञापन
जींद सीमा पर दो एजेंसियों समेत भारी पुलिसबल तैनात
अन्य बाॅर्डर पर तनावपूर्ण माहौल के चलते रोहतक-जींद सीमा पर एसएसपी व आईटीबीपी समेत भारी पुलिसबल तैनात है। इसी के साथ दोनों सड़कों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग कर कांटेदार जाली लगाई जा चुकी है, ताकि किसान यहां तक पहुंच भी जाए तो वह आगे की तरफ न बढ़ सकें। वहीं एसपी समेत तीन डीएसपी भी जींद सीमा पर नजर रखे हुए हैं। मौके पर जाकर जवानों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश तक दे रहे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा कार्यालय पर फूंका पुतला
संयुक्त किसान मोर्चा बुधवार को मानसरोवर पार्क से प्रदर्शन करते हुए हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचा। यहां उन्होंने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के करीब 50 से ज्यादा किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल समेत महिला पुलिसबल भी तैनात रहा।