{"_id":"60f73a158ebc3e72f86dfcc1","slug":"ten-days-later-one-more-death-from-corona-two-found-infected-rohtak-news-rtk6184207176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद कोरोना से एक और मौत, दो मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद कोरोना से एक और मौत, दो मिले संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना से 10 दिन बाद एक और मौत हो गई। पोलंगी के 30 वर्षीय विद्यार्थी की मौत ने शिक्षण संस्थानों व अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना ने महामारी का खतरा कम नहीं होने का संकेत दिया है। लापरवाही से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मंगलवार को कोरोना से 561वीं मौत की पुष्टि की हुई। 10 दिन पूर्व 9 जुलाई को एक संक्रमित की मौत हुई थी। पिछले 10 दिन से संक्रमितों की संख्या भी एक व इसके आसपास रही। इससे महामारी का खतरा कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस मौत से खतरा बरकरार रहने व लापरवाही से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक बहुअकबरपुर व दूसरा ओमैक्स सिटी से है। इसके साथ ही जिले में अब तक 25,830 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 606 लोगों के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए लैब भिजवा दिया गया है। जिले के 276 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड-19 के 5 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से एक भी मरीज अस्पतालों में नहीं है। ये सभी घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.80 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान के तहत मंगलवार को 3589 को पहली व 2236 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 3,89,113 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।