फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temporary parking will be built at Ashoka Chowk, Medical Mod and Sonipat stand

अशोका चौक, मेडिकल मोड़ व सोनीपत स्टैंड पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

Fri, 12 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Temporary parking will be built at Ashoka Chowk, Medical Mod and Sonipat stand
सिविल रोड के सोनीपत स्टैंड से लेकर मेडिकल मोड़ तक के एरिया को नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए अशोका चौक, सोनीपत स्टैंड व मेडिकल मोड़ पर नगर निगम अस्थायी पार्किंग बनाएगा। वीरवार को मेयर मनमोहन गोयल व डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने तीनों जगहों पर पार्किंग स्थल का मुआयना किया। शहर में पार्किंग स्थल का अभाव है। इस कारण नो पार्किंग जोन की योजना भी कामयाब नहीं हो पा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा नगर निगम प्रशासन को बता चुके हैं कि जब तक पार्किंग स्थल नहीं होंगे, तब तक जाम का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। ऐसे में मेयर मनमोहन गोयल ने पुलिस उप अधीक्षक गोरखपाल राणा से बात की और तीन अस्थायी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा। वीरवार दोपहर बाद मेयर व डीएसपी सबसे पहले अशोका चौक पर पहुंचे और पर्यटन विभाग की खाली पड़ी का निरीक्षण किया। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह को एक सप्ताह में पार्किंग स्थल की सफाई कराने की हिदायत दी। वहां से टीम मेडिकल मोड़ व सोनीपत स्टैंड पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह में की जाए सफाई, पर्यटन व पीजीआई से मिली अनुमति
निगम की सफाई ब्रांच एक सप्ताह में तीनों पर्यटन केंद्रों की सफाई करेगी। इसके बाद पुलिस चार पहिया व दो पहिया वाहनों को पार्किंग स्थलों में खड़ा करवाएगी। अशोका चौक स्थित पार्किंग स्थल पर 300, सोनीपत स्टैंड स्थित निगम की जमीन में 100 और मेडिकल मोड़ स्थित पीजीआईएमएस की जमीन में 150 के करीब चार पहिया वाहन खड़े किए जाने की क्षमता है। निगम ने पर्यटन विभाग व पीजीआईएमएस से इसकी अनुमति ले ली है।
विज्ञापन

नगर निगम व पुलिस मिलकर जाम की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही हैं। इसके लिए अशोका चौक, मेडिकल मोड़ व सोनीपत स्टैंड पर अस्थायी पार्किंग चालू कराने की योजना है। अभी तीनों स्थलों का मेयर के साथ निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
तीनों पार्किंग चालू होने से आंबेडकर चौक से मेडिकल मोड़ तक नो पार्किंग जोन बन जाएगी। इससे सिविल रोड पर जाम की स्थिति नहीं रहेगी। निगम ने अशोका चौक की पार्किंग के लिए पर्यटन विभाग व मेडिकल मोड़ की पार्किंग के लिए पीजीआई से अनुमति ले ली है। जबकि सोनीपत स्टैंड पर जमीन नगर निगम की है। पहले पार्किंग निशुल्क देंगे। कामयाबी मिली तो चार पहिया वाहन के 20 रुपये व दोपहिया वाहन के 10 रुपये तय किए जाएंगे। इसके लिए ठेका छोड़ा जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed