Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Technology center will prove to be a milestone in making youth self-reliant: MP
{"_id":"6144f9f48ebc3e699078829e","slug":"technology-center-will-prove-to-be-a-milestone-in-making-youth-self-reliant-mp-rohtak-news-rtk624321748","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा प्रौद्योगिक केंद्र : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा प्रौद्योगिक केंद्र : सांसद
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
आईएमटी में प्रौद्योगिक केन्द्र का लोकार्पण करते सांसद डॉ अरविंद शर्मा साथ में अजय बंसल ।
Link Copied
युवा कौशल विकास के लिए प्रदेश का पहला प्रौद्योगिक केंद्र शुरू हुआ है। विश्व बैंक की सहायता से सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्रालय ने 125 करोड़ की लागत से यह केंद्र स्थापित किया है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने आईएमटी में स्थापित केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पहला प्रौद्योगिक केंद्र है, जिसमें 96 घंटे से लेकर चार वर्ष की अवधि के पाठ्यक्रम करवाए जाएंगे। केंद्र में एआईसीटीआई और एचएसबीटीआई से मान्यता प्राप्त तीन वर्ष का डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स और चार साल का एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग का कोर्स भी करवाया जाएगा। ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 20 एकड़ में बना केंद्र युवाओं लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को केंद्र व राज्य सरकारों ने कई योजनाएं शुरू की हैं। योग्य युवकों को बिना खर्ची और पर्ची नौकरी मिल रही है। जबकि, पिछली सरकार के दौरान नौकरियों के लिए बोली लगती थी। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर ईमानदार सरकार की मिसाल पेश की है, जिसका दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मुकेश कुमारर, राहुल देशवाल, विजय लक्ष्मी, राजेश खेड़ा, बलवान कौशिक, अशोक कुमार, अश्वनीकांत व बिजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।