फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taylor shot dead in broad daylight in Saman

सैमाण में टेलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Dec 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Taylor shot dead in broad daylight in Saman
अशोक, फाईल फोटो
महम (रोहतक)। महम चौबीसी का गांव सैमाण एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। वीरवार को दिनदहाड़े कार व दो बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन युवकों ने दुकान के बाहर बैठे 50 वर्षीय अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी। अशोक को छाती व पेट में करीब से तीन से चार गोलियां मारी गई। छह माह पहले भी गांव के युवक रोहित की 9 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

वारदात के चार घंटे बाद एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। लिखा, जब तक उसका लक्ष्य पूरा नहीं होगा, तब तक सैमाण में हत्याओं का सिलसिला चलता रहेगा। अब पोस्ट सही है या गुमराह करने के लिए डाली गई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैमाण गांव निवासी अशोक कुमार पहले महम में रहता था, उसकी चार बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि बाकी अन्य बच्चे अभी अविवाहित हैं। शहर में खर्चे ज्यादा होने के कारण वह गांव में आ गया और वहीं पर दुकान कर ली। वीरवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे वह गांव में दुकान के बाहर कुर्सी पर धूप में बैठा था। इसी बीच दो बाइक व कार में सवार होकर आए युवकों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पेट व छाती में तीन से ज्यादा गोलियां मारी गई। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर गांव से फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर डीएसपी महेश कुमार व महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने गहराई से घटनास्थल की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पुलिस का पुरानी रंजिश से इनकार नहीं, पत्नी ने मना किया
दिनदहाड़े सैमाण गांव में हुई टेलर की हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस मत्थापच्ची कर रही है। आखिर कपड़े की सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे अशोक की हत्या क्यों की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अशोक का गांव के युवकों के साथ पुराना विवाद चला था। इस दृष्टिकोण से जोड़कर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि उसकी पत्नी गुड्डी ने इससे साफ इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है।
.........
छह माह पहले हुई थी गांव के युवक रोहित की हत्या
सैमाण गांव में लगातार आपराधिक वारदात हो रही हैं। छह माह पहले गांव में रोहित नाम के युवक की बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी थी। रोहित को 9 के करीब गोलियां मारी गई थी। दो अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद गांव के एक युवक का घर के अंदर ही शव दबा मिला था। इस केस में पुलिस ने मृतक की मां व उसके भाई को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले सात साल से गांव में तनावपूर्ण माहौल है।
अशोक चाहता था बेटियां पढ़कर आत्मनिर्भर बने
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक काफी मेहनती था। गरीबी में गुजर बसर होने के बाद भी उसने कभी बेटियों की शिक्षा में कमी नहीं आने दी। उसकी चार बेटियां तथा दो बेटे हैं। बेटियों ने बीए तक की शिक्षा ग्रहण की। बड़ी बेटी शादीशुदा है, बाकी अविवाहित हैं।
........
फेसबुक पर जारी पोस्ट में लिखा, प्रशासन किसी अन्य को तंग न करे
उधर, सोशल मीडिया पर एक युवक ने वारदात के चार घंटे बाद दो पोस्ट जारी की। पहली पोस्ट में लिखा, जब तक मेरा लक्ष्य पूरा नहीं होगा, सैमाण में हत्याओं का सिलसिला जारी रहेगा। प्रशासन से निवेदन है कि किसी को नाजायज तंग न करें। इसके बाद दूसरी पोस्ट जारी की।
.........
वर्जन
सैमाण गांव में टेलर अशोक की हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। एक युवक के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की गई है। पोस्ट गुमराह करने के लिए डाली गई है या सही है, पुलिस अपने स्तर व साइबर सेल की मदद से इसकी पड़ताल कर रही है। हालांकि मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

- इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी महम
.......
पुलिस सैमाण गांव में हुई हत्या के मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। सोशल मीडिया की पोस्ट की भी जांच पड़ताल कर रहे हैं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।
- महेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed