फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Support to Rohtak Bar Association... Request will be made to take decision for adjournment of work in Punjab, Chandigarh and High Court

Rohtak News: रोहतक बार एसोसिएशन को समर्थन... पंजाब, चंडीगढ़ और हाईकोर्ट में कार्य स्थगन के लिए निर्णय लेने का किया जाएगा निवदेन

Sat, 21 Sep 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Sep 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Support to Rohtak Bar Association... Request will be made to take decision for adjournment of work in Punjab, Chandigarh and High Court
रोहतक।
विज्ञापन

बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा से पूरे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हाईकोर्ट में कार्य स्थगन के लिए निर्णय लेने का निवेदन किया जाएगा। रोहतक बार एसोसिएशन के समर्थन में एकजुट होकर एकता के साथ खड़े रहने की अपील करने का फैसला शनिवार को रोहतक कोर्ट परिसर में वकीलों की बैठक में लिया गया। यहां प्रदेश की विभिन्न बार एसोसिएशन के प्रधान बुलाए गए थे।
जिला बार एसोसिएशन रोहतक के रणबीर सिंह हुड्डा मेमोरियल हाॅल में बार प्रधान अरविंद श्योराण की अध्यक्षता में जनरल हाउस की बैठक हुई। इसमें सभी जिला बार एसोसिएशन प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों व रोहतक बार के अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

गत दिनों रेलवे रोड की प्रॉपर्टी के लेनदेन मामले में रोहतक बार एसोसिएशन के सदस्य सुमित सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निंदा करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी बार एसोसिएशन सम्मिलित रूप से बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा से निवेदन करे। इसमें पूरे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हाईकोर्ट में कार्य स्थगन के लिए निर्णय लिया जाए। प्रदेश भर के वकील रोहतक बार एसोसिएशन के समर्थन में एकजुट होकर एकता के साथ खड़े हों। इस संबंध में जल्द ही काउंसिल से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बार के उप-प्रधान हर्षवर्धन मलिक, महासचिव दीपक हुड्डा, सह-सचिव सुशीला देशवाल, लाइब्रेरी प्रभारी विश्वदीप व बार सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed