{"_id":"687554932a6a22541f0e8027","slug":"sun-city-company-fined-rs-75000-for-throwing-garbage-in-the-open-rohtak-news-c-17-roh1019-690610-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खुले में कचरा फेंकने पर सनसिटी कंपनी का 75 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खुले में कचरा फेंकने पर सनसिटी कंपनी का 75 हजार का चालान
Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सनसिटी के सामने कचरा डालने पर 75 हजार रुपये का चालान काटती निगम की टीम। स्रोत: निगम
रोहतक। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की टीम सनसिटी में पहुंची और खुले में कचरा डालने पर सनसिटी कंपनी का 75 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही, बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ने का काम तेज किया है।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। घरों से कूड़ा उठान पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिली कि सनसिटी की ओर से कचरा सड़क किनारे डाला जा रहा है।
इसके लिए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली व टिपर का प्रयोग किया जा रहा है। उधर, शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़वाने का अभियान तेज कर दिया है। जुलाई में अब तक 99 से अधिक गोवंशों को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जा चुका है। सोमवार को जींद रोड, जनता काॅलोनी व गांधी कैंप से 17 पशुओं को पकड़ा गया।