फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sucide attemped by carpainter

हादसे के केस में राजीनामे के दबाव व धमकी से परेशान कारपेंटर ने फंदा लगा दी जान

Thu, 12 Sep 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
sucide attemped by carpainter
हादसे के केस में राजीनामे के दबाव व धमकी से परेशान कारपेंटर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन

- नेहरू कॉलोनी में रहने वाले युवक ने 29 अगस्त को जान देने के लिए निगल ली थी सल्फास, पीजीआई में मुश्किल से बची जान
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर की नेहरू कॉलोनी में रहने वाले कारपेंटर ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। उस पर सड़क हादसे के केस में राजीनामे का दबाव दिया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे आहत होकर युवक ने 29 अगस्त को जान देने के लिए सल्फास निगल ली थी। परिजनों ने उसे समय पर पीजीआई पहुंचाया। यहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी।

नेहरू कॉलोनी निवासी तिलकराज ने बताया कि निंदाना के बाइक सवार ने आठ दिसंबर को उसके भाई हरदीप को बाइक से टक्कर मार दी थी। हादसा जींद रोड स्थित जगदीश पार्क के पास हुआ था। इस हादसे में मृतक की आठ साल की बेटी रिया घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस थान में केस दर्ज कराया। हादसा करने वाले इस केस में राजनीमे का दबाव बना रहे थे। वे उसे समझौता नहीं करने पर धमकी भी दे रहे थे। इससे आहत होकर हरदीप ने 29 अगस्त को सल्फास की गोली निगल ली थी। अब उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने मंगलवार रात करीब दो बजे फंदा लगाया। हरदीप ने बताया कि वह रात करीब डेढ़ बजे तक हमारे साथ ही था। रात करीब सवा दो बजे परिवार को वह फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed