फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students of 12 colleges presented 60 models in the inter-district science exhibition.

Rohtak News: अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में 12 महाविद्यालयों के छात्रों ने किए 60 मॉडल प्रस्तुत

Thu, 25 Jan 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Students of 12 colleges presented 60 models in the inter-district science exhibition.
24सीटीके05... राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतर जिला स्तरीय विज्ञान प्रर्दशनी में अनूप स
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें साइकोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी विषयों के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनूप सिंह मान डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स एंड कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल रहे। प्राचार्या सविता परुथी ने बताया कि लगभग 12 महाविद्यालयों से लगभग 60 मॉडल प्रस्तुत किए गए। वनस्पति विभाग में आठ कॉलेज के प्रतिभागियों ने मॉडल प्रदर्शित किए। जिसमें प्रथम हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की सुष्मिता और अंशुल रही। दूसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय रोहतक की दृष्टि और खुशी रावत का रहा। तीसरा स्थान पंडित नेकी राम राजकीय महाविद्यालय की प्रियंका और मुक्ता ने प्राप्त किया। मनोविज्ञान में प्रथम स्थान पर राशि और हिमांशु, दूसरे स्थान पर भाविका और गायत्री तथा तीसरे स्थान पर सचिन और साहिल रहे।
विज्ञापन

रसायन शास्त्र में कुल 12 मॉडल बनाए गए। प्रथम स्थान पर लिपि व वर्षा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ऑफ वीमेन रोहतक, द्वितीय स्थान पर साहिल व सोनू लालनाथ हिंदू कॉलेज और तृतीय प्रियंका व भूमिका हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत रहे। भूगोल विभाग में प्रथम स्थान पर अंकिता व मुस्कान राजकीय महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज तथा तृतीय स्थान पर सत जिंदा कल्याण कॉलेज कलानौर रहे। कंप्यूटर साइंस में से प्रथम स्थान पर सौरभ, द्वितीय स्थान पर दिक्षा व हिमांशी और तृतीय स्थान पर हर्षिता व अंजलि रहे। जीव विज्ञान में प्रथम स्थान पर इंदु व खुशबू, द्वितीय स्थान पर तान्या व दीक्षा और तृतीय स्थान पर ईशा व विधि रहे।
विज्ञापन

भौतिक विभाग में प्रथम स्थान पर साक्षी व जानवी, द्वितीय स्थान पर काजल व काजल तथा तृतीय स्थान पर निधि व तनीषा रहे। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी संयोजिका डाॅ. ममता खोखर, डॉ नीलम मंगला, डॉ रेनू, डॉ सुशीला, डॉ सोनिका, डॉ रोहिणी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed